जिला प्रेस क्लब ने किया फौजी का सम्मान, फौजी का सम्मान कर हम गौरवान्वित हुए- गोपाल मेलाना

जिला प्रेस क्लब ने किया फौजी का सम्मान, फौजी का सम्मान कर हम गौरवान्वित हुए- गोपाल मेलाना

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

आलीराजपुर हम एक फौजी का सम्मान कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि एक फौजी का सम्मान करना ही बड़े सौभाग्य का विषय है और यह सौभाग्य हमें मिला है उक्त विचार स्थानीय विश्रामगृह में जिला प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फौजी सम्मान कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल मेलाना ने व्यक्त किया मेलाना ने कहा कि एक फौजी कठिन से कठिन परिस्थिति में भी सहजता के साथ अपने कर्तव्यपथ पर लगे रहए है । वरिष्ठ पत्रकार अशोक ओझा ने मेरे देश की सेना का क्या कहना कविता के माध्यम से देश के सैनिकों को समर्पित किया। 

इसके पूर्व जिला प्रेस क्लब के पत्रकारों ने जिले के रोड़धू निवासी फौजी ठाकुरसिंग ओहरिया का पुष्पमाला स सम्मान किया। फौजी ओहरिया वर्तमान में असम में पदस्त होकर 10 दिनों के अवकाश पर गृहग्राम आये थे । 

फौजी ओहरिया के भाई विक्रमसिंह ने बताया कि ठाकुरसिंग पिछले 10 वर्षों से सेना में कार्यरत है। अब वे शनिवार को वापस ड्यूटी पर जा रहे है ।

जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष यतेंद्रसिंह सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे लिए गर्व की बात हे कि हम आज हमारे जिले के फौजी भाई जो देश सेवा के लिए निकले और आज हमे पूरी प्रेस क्लब को आपका स्वागत करने का अवसर मिला हे आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने हमे समय दिया ये हम सब साथियो के लिये अविस्मरणीय पल है। और अंत मे प्रेस क्लब की ओर से आभार व्यक्त किया इस इस अवसर पर राकेश तवर पत्रकार, राकेश चौहान पत्रकार, गफ्फार खान पत्रकार, निलेश गुप्ता पत्रकार,   यतेंद्रसिंह सोंलकी सहित अन्य साथियों ने उनका स्वागत किया।

ग्राम बिलझार में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक     |     जोबट पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता लूट एवं डकैती के मामलों में फरार इनामी स्थाई वारंटी आरोपी को किया गया गिरफ्तार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |     महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     अवैध हथियार तस्‍करी के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार।     |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |