Ad 1

हज यात्रियों का काफिला हुआ रवाना, समाजजनो ने स्वागत कर भावभीनी विदाई दी।

इरशाद मंसुरी

अलीराजपुर । लब्बैक अल्लाह हुम्मा लब्बैक, ला सरिका लब्बैक, मदीने वाले को हमारा सलाम कहना की सदाओ ओर गुजारिश के बिच पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले नगर के हाजियो का काफिला गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना हुआ। मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनो ओर युवाओं ने जामा मस्जिद चौक पर हज यात्रीयो का हार-फूल माला पहनाकर सम्मान किया । इसी कड़ी मे गुरुवार को मुस्लिम समाज के वरिष्ठ धर्म गुरु ओर शहर काजी सेय्यद अफ़ज़ल मियाँ एवं प्रभारी शहर काजी सेय्यद हनीफ मियाँ सहित अन्य हाजी सपरिवार यात्रा के लिए रवाना हुवे । उल्लैखनिय हे कि इस बार जिले से करीब 75 हज यात्री पवित्र स्थल जा रहे है । सभी हाजी अलग-अलग तिथियों मे सऊदी अरब रवाना हो रहे है। सभी हाजी अलीराजपुर से सड़क मार्ग होते हुए मुंबई पहुंचेगे ओर वहां से 07 जून की रात्रि को हवाई जहाज के माध्यम से सऊदी अरब के मक्का-मदीना शहर पहुंचेगे। जहां पर वह करीब 40 दिन रहकर खुदा की इबादत करेंगे ओर पवित्र हज की सम्पूर्ण धार्मिक प्रकिया के अरकान भी अदा करेंगे। इस दौरान समाजजनो ने हाजियो से पवित्र स्थल मक्का-मदीना मे देश-मप्र एवं नगर मे खुशहाली, अमन-चेन, सामाजिक सौहार्द की दुआएं करने की गुजारिश की गई । वही समाजजनो ने हाजियो के सफर को आसान करने की दूआएँ भी की । इस अवसर पर सेय्यद अशफ़ाक़ मियाँ, सेय्यद मोहसिन मियाँ, मौलाना अख्तर रज़ा कादरी, साबीर बाबा, रफीक कुरैशी, जुनेद कुरैशी, शाकिर अली रूबी, सिराज तन्हा, डॉ.शेख, शाहिद मकरानी, मसूद अख्तर कुरैशी,रियाज भाई, आरिफ़ कुरैशी, अकील मामू, अरशद लुहार, एजाज मदनी, अशरफ़ पठान आदि ने पवित्र यात्रा पर जाने वाले हाजियो को मुबारकबाद देते हुवे विदाई दी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |