Ad 1

ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी आलीराजपुर अभियान के तहत पौधारोपण, ब्राह्मण समाज ने परशुराम वाटिका में 51 पौधे रोपे 

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

आलीराजपुर ग्रीन सिटी क्लीन सिटी आलीराजपुर अभियान के तहत नगर के ब्राह्मण समाजजनों ने खंडवा-बड़ौदा मार्ग स्थित परशुराम वाटिका में रविवार को विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधों का रोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक समाज के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पंचोली ने बताया कि नगर को ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर की सुरक्षित व रिक्त पड़ी ऐसी भूमि जिसका अन्य कोई कार्यों में उपयोग नहीं हो रहा है उन स्थानों पर पौधारोपण करने की योजना सहयोग संस्था द्वारा बनाई गई है। इसी के तहत परशुराम वाटिका में उक्त पधारोपण किया गया है। नगर के पर्यावरण को और अधिक सुंदर बनाने के लिए इस प्रकार का काम हरीतिमा संवर्धन के माध्यम से किया जा रहा है। पंचोली ने बताया कि ग्रीन सिटी अभियान की योजना जब ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्यों को बताई गई तब पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा ने इस संबंध में समाज जनों से चर्चा की और समाज के सदस्यों ने अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में पौधारोपण करने की सहमति दी। पश्चात परशुराम वाटिका में नाम लिखवा कर और ₹500 का सहयोग देकर ब्राह्मण समाज जनों ने पौधारोपण स्वयं अपने हाथों से कर हरीतिमा संवर्धन के साथ-साथ अपने दिवंगत परिजन को भी श्रद्धांजलि देने का काम किया है। पौधारोपण कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ युवा जनों के साथ-साथ महिलाओं व बच्चों ने भी उत्साह से भाग लेकर पौधारोपण में सहयोग दिया। ग्रीन सिटी- क्लीन सिटी आलीराजपुर बनाने के अभियान में ब्राह्मण समाज जनों ने यह संकल्प भी लिया कि रोपे गए सभी पौधों को देखभाल कर बड़ा पेड़ भी बनाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन आशुतोष दुबे ने किया। पौधारोपण कार्यक्रम को सहयोग देकर सफल बनाने पर समाज के अध्यक्ष राजेश जोशी ने सभी का आभार माना।
इस दौरान समाज के वरिष्ठ अशोक ओझा, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता मेहता, प्रदीप ओझा, राजू उपाध्याय, कुणाल शर्मा, कपिल मेहता हितेश जोशी, दीपक शर्मा, ऋषि शर्मा, किशोर बैरागी, शैलेंद्र ओझा, प्रकाश ओझा, महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष संध्या पांडे व पूर्णिमा व्यास सदस्य प्रतिभा पंचोली, गरिमा दुबे, शालिनी उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |