Ad 1

“ऑपरेशन हेलो” के तहत गुमे हुए 55 मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी कीमत 7,75000 मोबाईल आवेदकों को प्रदान किये गये। 

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

पुलिस कप्तान अलीराजपुर श्री राजेश व्यास के द्वारा बढे स्तर पर मोबाईल गुम होनें संबंधी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुये सॉयबर पुलिस टीम को गुम मोबाईलों को खोजने हेतु निर्देशित किया गया था निर्देशानुसार अलीराजपुर सॉयबर पुलिस टीम के द्वारा आवेदकों के गुम हुए मोबाईलों को ट्रेस करने हेतु “ऑपरेशन हेलो” अभियान की शुरूआत की गई थी, जिसमें पूर्व में 318 से भी ज्यादा मोबाईल ट्रेस किये जाकर आवेदकों को सूपूर्द किये गये थे । इसी के अगले क्रम में मोबाइल गुमने संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के निर्देशन में साइबर सेल की टीम द्वारा “ऑपरेशन हेलो” के तहत गुमे हुए मोबाइलों को सर्च कर उनका पता लगाकर कुल 55 मोबाइल विभिन्न कंपनियों के बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 7,75000 । उक्त मोबाईल आवेदकों को बुलाकर उन्हें प्रदान किये गये। मोबाईल प्राप्त आवेदकों के द्वारा इस संबंध में खुशी जाहिर करते हुये अलीराजपुर पुलिस की ऑपरेशन हेलो योजना को पुलिस की अच्छी पहल करना बताया, जिसका उनके द्वारा स्वागत किया गया । उक्त कार्य में अलीराजपुर की तकनीकी सायबर पुलिस टीम सदस्य प्र0आर0 दिलीप चौहान, आर0 राहुल तोमर एवं आर0 प्रमोद भयडीया का सराहनीय योगदान रहा।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |