Ad 1

गौवंश एवं अवैध शराब परिवहन की रोकथाम हेतु ककराना एवं आकडि़या में नाविकों की बैठक आयोजित कर सख्‍त निर्देश दिये ।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर दिनांक 25.06.2024 को गौवंश एवं अवैध शराब परिवहन को रोकने हेतु कलेक्टर डॉक्टर अभय अरविंद बेडेकर एवं पुलिस कप्तान अलीराजपुर श्री राजेश व्‍यास के द्वारा ग्राम ककराना एवं आकडि़या में नाविकों की बैठक आयोजित कर सख्‍त निर्देश दिये ।
कलेक्टर अलीराजपुर श्री डॉक्टर अभय अरविंद बेडेकर एवं पुलिस कप्तान श्री राजेश व्‍यास के द्वारा गौवंश के परिवहन को रोकने हेतु जिले के ग्राम ककराना एवं आकडिया का दौरा किया गया।

उक्‍त दोनों अधिकारीद्धय द्वारा स्‍थानीय ग्रामवासियों, दुकानदारों एवं नाविकों की बैठक ली गई जिसमें इनके द्वारा सभी को बताया गया की नावों के माध्‍यम से किसी भी तरह का गौवंश परिवहन होने की सूचना मिलने पर सख्‍त कार्यवाही की जावेगी। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि सभी नाविकों का स्‍थानीय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) एवं थाना प्रभारी द्वारा सत्‍यापन कर परिचय पत्र प्रदान किया जायेगा । इनके द्वारा नाविकों को निर्देश दिए गए कि उनके नावों का उपयोग वह लोग व्‍यक्तियों को लाने-लेजाने के लिए एवं माल को ढोने के लिए कर सकते हैं, किन्‍तु यदि किसी अवैध व‍स्‍तु जैसे अवैध शराब एवं गौवंश आदि का परिवहन करना वर्जित हैं । इसकी सूचना मिलने पर संबंधित नाव के जप्ति की कार्यवाही एवं नाविकों या इसके साथ जुडे हुए लोगो पर सख्‍त कार्यवाही कि जावेगी।

उपरोक्‍त‍ दोनो स्‍थानो पर एक सूचना पटल भी लगाया गया है, जिस पर सभी जिला स्‍तर के अधिकारियों एवं स्‍थानीय अधिकारियों के दूरभाष नम्‍बर है जिस पर यह भी बताया गया है कि गौवंश एवं अवैध शराब परिवहन करने वालो की सूचना देने वाले का नाम गुप्‍त रखा जावेगा।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |