Ad 1

महाविद्यालय का नामकरण क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ के नाम से किया गया है,परन्तु कॉलेज प्रशासन ने अभी तक संस्था का साइन बोर्ड नही बदला,यह घोर लापरवाही को दर्शाता है:-भंगुसिंह तोमर

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर:- आदिवासी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के विशेष प्रयासों से स्थानीय कॉलेज का नामकरण क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीराजपुर के नाम से मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग वल्लभ भवन भोपाल के आदेश 15 मई 2023 के परिपेक्ष्य में किया गया है। तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अलीराजपुर कॉलेज में 7 अक्टूम्बर 2023 को भवन एवं कम्प्यूटर लेब के उद्यापन के लिये आये थे,तभी कॉलेज प्रशासन ने ताबड़तोड़ में भवन के अंदर सांकेतिक रूप से नवीन साइन बोर्ड लगा कर इतिश्री कर ली गई थी।
      आकास जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के द्वारा कॉलेज का नामकरण जिले के आदिवासी क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ को पहचान दिलाने के लिए कॉलेज का नामकरण किया गया हैं। परन्तु नामकरण के 7-8 माह व्यतीत होने के बाद भी आज तक कॉलेज प्रशासन द्वारा अपनी संस्था का साइन बोर्ड नही बदल पाया है।यह घोर लापरवाही को दर्शाता है। इतना ही नहीं ज्ञात हो कि तत्कालीन माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद छितुसिंह किराड को पहचाने दिलाने के लिए उनकी जन्म स्थली सोरवा में स्थित गढ़ी का जीर्णोद्धार कर मूर्ति लगाने एवं आदिवासी समाज प्रेरणा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई है।
     प्रशासन के द्वारा बरती जा रही उदासीनता को देखते हुए श्री तोमर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी स्थानीय कॉलेज का नामकरण के अनुरूप नवीन साइन बोर्ड लगाने तथा सोरवा में आदिवासी समाज प्रेरणा केंद्र अतिशीघ्र स्थापित करने की मांग जिला कलेक्टर डॉ.अभय अरविंद बेडेकर से की गई हैं।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |