Ad2
Banner1

विधायक श्रीमती पटेल ने विधानसभा में नर्सिंग घोटाले का मुद्दा पुरजोर तरिके से उठाया, कहा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए

अख्लाक नवाबी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर। प्रदेश में हुई नर्सिंग कालेज घोटाले को लेकर विधानसभा में विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है। इस गंभीर मुद्दे पर जोबट क्षेत्र की विधायक सेना महेश पटेल ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान दमदारी के साथ इस नर्सिंग घोटाले में हुए भारी फर्जीवाड़ा और घोटाले का मुद्दा उठाकर इसमें शामिल दोषी मंत्री और अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग रखी। अपनी बात रखते हुए सेना पटेल ने बताया कि प्रदेश के करीब 40 से अधिक नर्सिंग कालेजों में घोटाला हुआ है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, जो अक्षम्य और असहनीय है। प्रदेश सरकार इस घोटाले को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। विभाग के मंत्री जवाब देने से बच रहे है। इस मामले में उनकी भी संलिप्तता है, उनके अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। नर्सिंग घोटले से प्रभावित हुए छात्र-छात्राओं के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। बच्चो को न्याय मिलना चाहिए। जब तक घोटालेबाज दोषियों को सजा नही मिल जाती, हम छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा की छात्र भारत के भविष्य है, इनके भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड नही होने देगें।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |