Ad 1

सड़क दुर्घटनाओ में गंभीर घायलो को तत्काल उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने चलाई, गुड सेमेरिटन योजना।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शुरु की गई गुड सेमेरिटन योजना में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस कप्तान अलीराजपुर श्री राजेश व्यास के एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओ में गंभीर घायलो को तत्काल उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अलीराजपुर एवं जिले के समस्त थाना क्षैत्रों में दिनांक 01.07.2024 से चलाये जा रहे विशेष अभियान बनिये किसी की जिदंगी का गुड सेमेरिटन योजना” के तहत ऐसे नेक व्यक्ति को पुरस्कार दिया जाता है, जिसमें किसी घातक सड़क दुर्घटना के पीड़ित की जान तत्काल सहायता प्रदान करके तथा दुर्घटना के गोल्डन आँवर के भीतर उसे अस्पताल/ट्राँमा केयर सेंटर पहुँचाकर बचाई हो। प्रत्येक नेक व्यक्ति को पुरस्कार की राशि प्रति घटना 5,000/- होगी । इस योजना के तहत यातायात पुलिस द्वारा लगातार जिले के संपुर्ण हाट-बाजारो, सार्वजनिक स्थान, स्कूलों- काँलेजों एवं शहरों एवं कस्बो के मुख्य चौराहो पर आम-जन को उक्त योजना के प्रति जागरुक किया जा रहा है और लोगो से अपिल की जा रही है कि सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी कभी भी घटित हो सकती है, तो प्रत्येक व्यक्ति का मानवता के नाते भी यह दायित्व बनता है कि वह सड़क दुर्घटनाओं में पीडितो कि उचित मदद कर एक नेक व्यक्ति बनने का प्रयास करे।

पुलिस कप्तान राजेश व्यास अलीराजपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे उक्त अभियान में जिले के समस्त थानो द्वारा जागरुकता कार्यक्रम कराये जा रहे है, जो आगामी समय में भी निरन्तर जारी रहेगें ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |