Ad 1

सोण्डवा महाविद्यालय के द्वारा विद्यालयों में किया जा रहा कॉलेज चलो अभियान का संचालन

सोण्डवा महाविद्यालय के द्वारा विद्यालयों में किया जा रहा कॉलेज चलो अभियान का संचालन

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत 12 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा के प्राध्यापकों के दल ने सोण्डवा तहसील के वालपुर और देलवानी के विद्यालयों का भ्रमण किया। उक्त अभियान के अंतर्गत प्रो. प्रवीण प्रजापति, श्री मोहनकुमार डोडवे और डॉ. विशाल देवड़ा द्वारा दिनांक 09/01/2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वालपुर तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देलवानी में जाकर विद्यार्थियों को नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न प्रावधानों, मेजर, माइनर, ओपन इलेक्टिव तथा व्यावसायिक विषयों, चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, बहु विषयक दृष्टिकोण, बहु आगमन एवं निर्गमन व्यवस्था, अकादमिक लचीलापन आदि तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति एवं अन्य विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी के साथ ही महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा इस अभियान के अंतर्गत अभिभावकों से भी मुलाकात की जा रही है। कॉलेज चलो अभियान का सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जा रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करें।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |