Ad 1

श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव प्रभारी मंत्री छकतला पहुंचे बोले- कोरोना से डरें नहीं

irshad bhai

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट

अलीराजपुर/छकतला

जिले के प्रभारी मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री दत्तीगांव सेवाही संगठन अभियान को लेकर छकतला पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने मंडी ग्राउंड पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से चर्चा में कहा कोरोना महामारी से डरने की कोई आवश्यकता नही है। अपितु इससे संघर्ष करने की आवश्यकता है। उन्होंने वेक्सिनेशन को लेकर कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया की गाँव मे जाकर जन जागरण करना है। लोगों को वेक्सिनेशन को लेकर प्रोत्साहित करना है।ताकी हम सब इस महामारी से बच सके।
प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव ने उपस्थित जनों से ग्राम स्तर पर कोरोना जागरूकता हेतु ग्रामीणों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी ओर हाथो को साबुन अथवा सेनेटाइजर से साफ करने का बात समझाने के साथ-साथ ग्रामीणजनों को कोरोना सबधी लक्षण होने पर तत्काल कोरोना जांच हेतु प्रोत्साहित करने और 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना पर हमारी जीत अवश्य होगी, आवश्यकता है प्रत्येक व्यक्ति को संकल्पित होकर प्रयास करने होने। इन प्रयोसों मे हम सभी मिलकर प्रशासन को सहयोग करें।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने आभार मानते हुए। उन्होंने क्षेत्र की एक छोटी सी मांग रखी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नर्मदा जी यहाँ से 20 से 30 किलोमीटर दूरी पर है।उस परियोजना का जल छकतला और उसके आसपास के गाँव को मिले तो क्षेत्र की जनता आप की आभारी रहेगीं। नर्मदा परियोजना का जो पानी है। वो छकतला के आसपास के गांवों को लाभ मिलेगा। इसको लेकर इस क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधि बहुत खुश है। इस अवसर पर पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष रमेश भाई,अरविंद भाई मौजूद रहे।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |