Ad 1

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शुक्रवार को होने वाली ईद उल फितर की नमाज घरों में अदा करने की अपील प्रभारी शहर काजी सैय्यद हनीफ मिया

irshad bhai

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट

अलीराजपुर – मोहतरम हज़रात जैसा की आपको मालूम है। मुल्क में लॉकडाउन की मुद्दत बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है। इस अर्से में सरकार द्वारा मज़हबी इबादतगाहो में लोगों के जमा होने पर पाबन्दी बरकरार रखी गई है। मुसलमानो ने अलहम्दुलिल्लाह लॉकडाउन पर अमल किया है।यहां तक कि मस्जिद में पंजवक़्ता नमाज़, तरावीह और जुमा में नमाजियों की तादाद मेहदूद रखी है। अब जबकी रमजानुल मुबारक अपने इख्तिताम को पहुंच रहा है ।और ईदुल फित्र की नमाज़ किस तरह अदा की जायेगी इस पर अलीराजपुर शहर के जिम्मेदार उलमा से मशवरे के बाद यह फैसला लिया की जिस तरह मस्जिद में पंजवक्ता नमाज़, तरावीह और जुमा में चन्द लोगो ने नमाज अदा की है।

इस बार भी कोरोना महामारी को देखते हुए,शासन प्रशासन की गाइडलाइन के हिसाब से ईदगाह में ईद की नमाज नही होंगी। तमाम लोग अपने अपने घरों में नमाज पढ़े सोसालडिटेन्स का पालन करे।स्वच्छता का बनाये रखे। अपने बच्चों और परिवार ख्याल रखे। और इस ईद की खुशी को अपने परिवार के साथ मनाये। साथ ही बाजारों में भीड़ इकट्ठी ना करे। ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर पर नमाज पढ़ें और आवश्यक एहतियात बरतें। प्रशासन का सहयोग करे। शासन प्रशासन की गाईड लाइन का पालन करे।

घर पर सादगी के साथ ईद मनायें

घर पर सादगी के साथ ईद मनायें और गरीब, मिस्कीन, जरूरतमंदो को ज़्यादा से ज़्यादा जकात, फ़ितरा, सदका व खैरात किया जाऐ। हमारे इमामो/हाफिज़ साहिबान ने जो ख़िदमात अंजाम दिया है। हर साल की तरह इस साल भी उनका ख्याल रख कर भरपूर ख़िदमत की जायें। अल्लाह तआला से दुआ करें कि वो जल्द से जल्द इस कोरोना महामारी वबा का खात्मा करे, और अपने बन्दो पर रहमतें व बरकतें नाजिल फ़रमाए और मामूल की ज़िन्दगी फिर से लौटा दे।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |