Ad 1

81 ईनामी फरार बदमाशों को किया गिरफतार- श्री राजेश व्‍यास पुलिस कप्तान अलीराजपुर।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट

अलीराजपुर पुलिस 02 मार्च पुलिस कप्तान अलीराजपुर श्री राजेश व्‍यास ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग के नेतृत्व में इंदौर जोन (ग्रामीण) में ईनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। ईनामी धरपकड विशेष अभियान 1 फरवरी से 28 फरवरी तक चाला, जिसमें इंदौर रेंज (ग्रामीण) एवं निमाड़ रेंज (खरगौन) के सभी जिलों में पुलिस टीमों ने सख्त कार्रवाई की गई है। 

अलीराजपुर पुलिस के द्वारा ईनामी धरपकड अभियान के दौरान 16 फरारी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिन पर कुल 65,000 रूपये का ईनाम घोषित था। साथ ही, 65 स्थाई वारंटियों को पकड़ा गया, जिन पर 90500 रुपये की ईनामी राशि घोषित थी। इस तरह कुल 1,55,500 रुपये के ईनामी राशि वाले 81 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
इस अभियान से पुलिस को पुराने लंबित मामलों के निपटारे में मदद मिलेगी और माननीय न्यायालय में ट्रायल तेजी से पूरे किए जा सकेंगे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में वर्ष 2017 का 01 बलात्‍कार,
वर्ष 2022 01 हत्या एवं
वर्ष 2017 02 डकैती
जैसे गंभीर अपराधों के आरोपियों सहित संपत्ति संबंधी अन्‍य अपराध एवं धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं। 

पुलिस कप्तान श्री राजेश व्‍यास ने बताया कि ईनामी धरपकड अभियान संपूर्ण जिले में सफलतापूर्वक चलाया गया है। उक्‍त अभियान मे अच्‍छी कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमों के उत्‍साहवर्धन हेतु पृथक से पुरस्‍कृत करने की कार्यवाही की जा रही है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |