Ad 1

लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्‍यास। 

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर, दिनांक 08 मार्च 2025 पुलिस कप्तान श्री राजेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06 मार्च 2025 की शाम को राजवाड़ा परिसर, अलीराजपुर में कुछ युवकों द्वारा राह चलती लड़कियों के साथ अभद्रता और छेड़खानी की गई। इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
घटना का विवरण-स्कूटी पर सवार युवकों ने राह चलती लड़कियों के साथ छेड़खानी की और उन पर वस्तुएँ फेंकी।पीछे से मोटरसाइकिल पर आ रहे अन्य युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया।बाद में इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई- पुलिस कप्तान राजेश व्यास के घटना का संज्ञान में आते ही थाना प्रभारी कोतवाली को जांच कर मामला दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया।जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक: 112/07.03.2025 के तहत धारा 75, 78 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी-
कुलदीप पिता सुरसिंह डावर (उम्र 19 वर्ष) – निवासी झिंझणी फलिया, सोरवा।
रोनिक उर्फ सावन डावर (उम्र 19 वर्ष) – निवासी टीचर कॉलोनी, अलीराजपुर।
दो बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-अलीराजपुर पुलिस महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर रही है। समाज में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |     लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     जिला पंचायत सदस्य माननीया रिंकुबाला डावर वार्ड क्रमांक 08 जोबट के द्वारा जिला पंचायत निधि से ग्राम उबलड में 8 लाख रुपये का स्टॉप डेम सह पुलिया का किया भूमिपूजन     |