Ad 1

बेतरतीब खड़े कई दो पहिया वाहनों को ट्राली की सहायता से उठाकर थाने भिजवाया और 15 दो पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही की  

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर में वर्तमान समय में विवाह आयोजनों के कारण जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन लगातार अत्यधिक वाहनों के आवागमन के कारण शहर में भीड़ बढ रही है और कई प्रकार के वाहन चालक अपने वाहनों को लेकर अलीराजपुर के मुख्य मार्गो पर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सीधे चले जाते है और अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर पार्क नही कर रास्ते में ही बेतरतीब तरिके से खडे कर जाते है । जिससे यातायात जाम कि स्थिति निर्मित होकर आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
इस जाम कि स्थिति में सुधार हेतु आज यातायात थाना प्रभारी सूबेदार अर्जुनसिह वास्केल के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने शहर की मुख्य मार्गो पर स्थित व्यापारिक संस्थानों और SBI बैंक एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, BOB बैंक आदि स्थानों के सामने बेतरतीब खड़े कई दो पहिया वाहनों को ट्राली की सहायता से उठाकर थाने भिजवाया और 15 दो पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 7500 रुपये समन शुल्क वसूला गया । साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को अपने वाहनों के निर्धारित स्थान पर ही पार्क करने हेतु आवश्यक समझाईश दी गई ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |