Ad 1

ट्रेन की चपेट मे आने से एक व्यक्ती की दर्दनाक मौत, मामला अलीराजपुर जिले का।

ट्रेन की चपेट मे आने से एक व्यक्ती की दर्दनाक मौत, मामला अलीराजपुर जिले का।
✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट
जोबट/खट्टाली शनिवार दोपहर को एक हादसे में वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ग्राम खेरवा और चमार बेगड़ा की सीमा पर स्थित रेलवे ब्रिज के पास हुआ।
खट्टाली चौकी प्रभारी शंकर सिंह जमरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान सेकड़िया (65 वर्ष) पिता नानका, निवासी ग्राम बेटवासा के रूप में हुई है। वृद्ध अपनी बेटी से मिलने के लिए ग्राम खेरवा के बांदी फलिया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, सेकड़िया रेलवे ट्रैक के किनारे- किनारे चल रहा था, तभी जोबट से प्रतापनगर की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वृद्ध की इस असमय मृत्यु से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
पुलिस को उक्त घटना की सूचना मिलने में काफी समय लग गया, जिसका मुख्य कारण की किसी ने शव को नही देखा और ग्रामीणों द्वारा देरी से सुचना मिलना बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |