Ad 1

कट्ठीवाडा के घने वन क्षेत्र में भी मैदानी अमले के प्रयास रंग ला रहे, समझाई के बाद कोरोना जांच हेतु ग्रामीण आगे आ रहे।

irshad bhai

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट अलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज़

अलीराजपुर, – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन के दिषा निर्देन में सम्पूर्ण अलीराजपुर जिले के गांव-गांव पहुंचकर मैदानी अमला और कोरोना वालेन्टीयर्स कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने हेतु अपने दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे है। मैदानी अमले के प्रयास सफल भी हो रहे है। कट्ठीवाडा विकासखंड के घने जंगलों और दूर-दूर बसें फलियों की बसाहट के बीच मैदानी अमला कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने तथा ग्रामीणजनों में कोरोना वायरस से बचाव हेतु जनजागृति लाने के चुनौती पूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा के साथ कर रहा है। उक्त अमले की मेहनत रंग भी ला रही है। यहां वन आच्छादित क्षेत्र में बसे ग्रामीणों के पास पहुंचकर मैदानी अमला जन जागरूकता लाकर कोरोना जांच के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रहा है। ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। मैदानी अमला एक फलिया से दूसरे फलिया कई दूरी तक पैदल पहुंचकर ग्रामीणजनों को कोरोना संक्रमण से बचाव और कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहा है। साथ ही ग्रामीणों में कोरोना संभावित लक्षण होने पर स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है। ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क लगाने, सोल डिस्टेन्सींग का पालन करने, हाथों को साबुन अथवा सेनेटाइजर से थोडे-थोडे समय में साफ करने, टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्रामीण भी कोरेना महामारी की गंभीरता को समझते हुए कोरोना जांच के लिए आगे आ रहे है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |