Ad 1

मोटर सायकल चोरी की वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार 6 मोटर सायकिलें बरामद, कीमत लगभग 5 लाख रुपये।

मोटर सायकल चोरी की वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार 6 मोटर सायकिलें बरामद, कीमत लगभग 5 लाख रुपये।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर भगवतसिंह विरदे के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर प्रदीप पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन में थाना नानपुर पुलिस टीम को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। पिछले कुछ समय से कस्बा नानपुर क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की वारदातें घटित हो रही थीं, इन वारदातों का पर्दाफाश कर आरोपियों की धरपकड़ पुलिस के लिये एक चुनौती थी।

पुलिस कार्यवाही- अज्ञात वाहन चोरों की तलाश हेतु थाना प्रभारी नानपुर निरीक्षक राजेश डावर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर निरंतर पतारसी एवं निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 18.08.2025 को मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम मौरासा से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान –
1. अनिल पिता इसराम अलावा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बलवानी दवनीपुरा, थाना डही, जिला धार
2. अर्जुन पिता जेराम अलावा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बलवानी दवनीपुरा, थाना डही, जिला धार के रूप में हुई
आरोपियों का खुलासा- सघन पूछताछ में आरोपियों ने
थाना नानपुर क्षेत्र से 3, इंदौर से 01 एवं अलीराजपुर से 02 – इस प्रकार कुल 06 मोटर सायकिलों की चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से कुल 06 मोटर सायकिलें, जिनकी कीमत लगभग 5,00,000 रुपये है, बरामद की गईं।
परिणाम-पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। इस सफलता से क्षेत्र में घटित अज्ञात वाहन चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस टीम- इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर, उप निरीक्षक नरसिंह सेंचा, दिनेश अवास्या, मंजीतसिंह राहोरा, प्रधान आरक्षक मनोज महिकाल, संजय मण्डलोई, सुरेश कन्नौज, आरक्षक धनसिंह, नरेन्द्र, अरुण एवं बलराम की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरी पुलिस टीम को सराहना एवं बधाई प्रदान की गई है।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |