Ad 1

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जनता कर्फ्यू में 4 घण्टे की छूट देने की मांग रखी

आलीराजपुर    –  आदिवासी किसानों और आमजनों की सुविधा तथा छोटे फुटकर व्यापारियों की परेशानियों को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए जनता कर्फ्यू में सुबह 8 से 12 बजे तक कुल 4 घण्टे ढील देने की मांग कलेक्टर से की है।आपने बताया कि

कोरोना महामारी के चलते जिले में पिछले एक माह से लोक डाउन के तहत जनता कर्फ्यू लगा हुआ है।इससे कोरोना संक्रमण की चैनल जरूर टूटी है ओर जिले में संक्रमण दर का ग्राफ भी काफी नीचे आ गया है।ये जिले के लिए राहत की बात है। हाल ही में जनता कर्फ्यू 25 मई तक बढ़ा दिया है।निरन्तर बढ़ते जा रहे कर्फ्यू से छोटे फुटकर व्यापारी ओर दुकानदार काफी परेशान हो रहे हैं।इसके अलावा निकट बारिश का मौसम आने वाला है।आदिवासी किसानों को बोवनी आदि तैयारी के लिए खाद बीज कृषि उपकरण खरीदी की साथ ओर अन्य तैयारियां करना है।गांव नगरों में खाद बीज आदि की दुकानें बंद है।इससे किसानों को बड़ी तकलीफ हो रही है।किराना सामग्री सहित आवश्यक घरेलू सामान लेने वाले ग्राहक भी बहुत परेशान हो रहे है। इसलिए जिले में सुबह 8 से 12 बजे तक कुल 4 घण्टे कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए दुकाने खुलना चाहिए।ताकि जरूरतमंद लोगों की परेशानी दूर हो सके।जो दुकानदार गाइड लाइन का पालन नही करे उसके खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए।पटेल ने बताया कि कोरोना का ख़ौफ़ अभी गया नही है इसलिए इससे डरने ओर लड़ने की जरूरत है।जिले की जनता कोविड गाइड लाइन का पालन करे और नियमित रूप से मास्क लगाए,सेनेटाइजर का उपयोग करे।आपस मे दो गज की दूरी रखे तथा अधिक से अधिक संख्या में वेक्सीलेशन करवाएं।साथ ही कोरोना की इस महामारी में तारीफे काबिल दायित्व निर्वहन करने वाले जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,मेडिकल पेरामिडकल स्टाफ आदि सेवा भावी सदस्यों का आम जनता भरपूर सहयोग करना करे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |