Ad 1

अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन

अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन।

✍️जुबेर निजामी की रिपोर्ट 
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल की महिला सुरक्षा शाखा के निर्देशानुसार जिले में “अभिमन्यु-3” विशेष जन-जागरूकता अभियान दिनांक 23 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम करना, घरेलू हिंसा को नियंत्रित करना, साइबर अपराधों से सुरक्षा सुनिश्चित करना और समाज में पुरुषों को भी जागरूक कर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण करना है।

आज दिनांक 30 सितम्बर 2025 को इस अभियान के तहत खेल परिसर अलीराजपुर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस कप्तान अलीराजपुर श्री रघुवंश कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने दौड़ में उपस्थित स्कूल छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्‍चीयों का सम्मान करना, उनकी सुरक्षा करना और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि जब बच्चे अभिमन्यु की तरह समाज में जागरूकता और सुरक्षा का संदेश फैलायेंगे तभी “अभिमन्यु-3” अभियान अपने वास्तविक उद्देश्य में सफल होगा।

संदेशात्मक संबोधन के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। मैराथन दौड़ खेल परिसर से प्रारंभ होकर सेमलपाटी मुख्य मार्ग, कोर्ट तिराहा, बस स्टैंड, उमराली रोड से होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समाप्त हुई। दौड़ में शामिल बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

मैराथन दौड़ के समापन अवसर पर साइबर पुलिस टीम के सदस्यों ने बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर बच्चों को इसके प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया।

मैराथन दौड़ आयोजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री प्रदीप पटेल, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री त्रिलोकसिंह पंवार, रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सोनू सितोले, महिला थाना प्रभारी श्रीमती मनोरमा सिसोदिया एवं उनकी टीम (HC कला, HC सुधा, आरक्षक राम एवं वीरेन्द्र) शामिल थे।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |