,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,
,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,
✍️जुबेर निजामी कि रिपोर्ट
अलीराजपुर / सोन्डवा मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के परिपालन में अतिरिक्त संचालक इंदौर संभाग इंदौर एवं क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन, के आदेशानुसार तथा अग्रणी महाविद्यालय अलीराजपुर की खेल बैठक में खेल आवंटन के अनुसार माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा,के तत्वाधान में जिला स्तरीय वालीबॉल पुरुष प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अग्रणी महाविद्यालय अलीराजपुर एवं माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा ने भाग लिया है।
सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य एवं खेल चयन समिति के द्वारा तथा बाहर से पधारे दल प्रबंधक एवं निर्णायक ने दोनों महाविद्यालय के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचर्चा की है। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश बारिया ने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन करते हुए, कहा है कि अपना बेस्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तर पर चयनित होने की बधाई दी है। तत्पश्चात डॉ मोहन कुमार डोडवे (क्रीड़ा अधिकारी) एवं श्री प्रकाश सस्तिया(क्रीड़ा अधिकारी)के द्वारा खेल प्रारंभ करवाया गया। स्कोर शीट पर स्कोरिंग का कार्य डॉ.कामिनी पवार (कीड़ा अधिकारी) एवं डॉ.पदमा आर्य के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन हेतु डॉ. मुकेश अजनार एवं खेल समिति के सभी सदस्य तथा चतुर्थ श्रेणी के सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में माँ नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। तथा अग्रणी महाविद्यालय अलीराजपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन सभी खिलाड़ियों को महाविद्यालय की ओर से इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विजेताओं एवं उपविजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। तथा सोंडवा महाविद्यालय एवं अलीराजपुर महाविद्यालय के खिलाड़ियों का संभाग स्तर की प्रतियोगिता हेतु चयन समिति द्वारा चयन किया गया है।



