Ad 1

परेशानी:सड़क पर गड्‌ढे व कीचड़, ग्रामीण परेशान

उमराली:- बेमौसम हुई बारिश से ग्राम उमराली अंचल की भोरण फाटा की सड़के बदहाल हो गई हैं। ग्रामीणों को मार्ग पर भरे बारिश के पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। जिन गांवों का पहुंच मार्ग कच्चा है उन गांव के बाशिंदों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में जाने वाली कच्ची सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि इससे वाहन निकालना मुश्किल हो गया है। बारिश होने पर जहां कीचड़ से परेशानी होती है, वहीं सूखने पर धूल के गुबार से समस्या का सामना करना पड़ता है।

कोविड केयर सेंटर जाने वाला रास्ता बदहाल

उमराली से यह रास्ता क्षेत्र के एकमात्र कोविड केयर सेंटर तक जाता है। यहां मार्ग पर कीचड़ पसरा रहता है, जिससे एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही है।  कोविड केयर सेंटर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने वाले सड़क मार्ग के बीचो-बीच बना गड्ढा आमजन के लिए परेशानी का कारण बन रहा है l ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर प्रतिदिन अनेक वाहन गुजरते हैं साथ ही कोविड केयर सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण वाहन अनेक चक्कर लगाती हैंl इस गड्ढे के कारण कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।इस ओर न तो ग्राम पंचायत ध्यान दे रही है और न ही जिम्मेदार महकमे। क्षेत्रवासी कहते हैं कि यहां बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। ऐसे में वर्षा पूर्व यहां ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |