Ad 1

महाविद्यालय द्वारा सोशल एक्शन रिसर्च हेतु एम.ए.यू हस्ताक्षरित

नवीन शासकीय महाविद्यालय सोंडवा, जिला- अलीराजपुर में दिनाँक 1-7-2021 को प्राचार्य डॉ.भूपेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में एम.ए.यू हस्ताक्षर सभा एवं एक दिवसीय सोशल एक्शन रिसर्च ट्रेनिंग आयोजित की गईl कार्यक्रम में निदेशालय डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, की ओर से निदेशक डॉ. डी.के. वर्मा और नवीन शासकीय महाविद्यालय सोंडवा, जिला- अलीराजपुर की ओर से प्राचार्य डॉ. भूपेन्द्र तिवारी के मध्य आई.क्यू.ए.सी प्रभारी तबस्सुम कुरैशी की उपस्तिथि में मेमोरेंडम ऑफ अकादमिक अंडरस्टैंडिंग (एम.ए.यू)हस्ताक्षरित किया गया l

जिसका लक्ष्य है अलीराजपुर क्षेत्र में सोशल एक्शन रिसर्च को बढ़ावा देना है ताकि सभी का समग्र-सतत विकास हो सके l हस्ताक्षर सभा के पश्चात डीन डॉ.डी.के. वर्मा द्वारा छात्रो एवं फैकल्टी मेंबर को संबोधित करते हुए कहा की “नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति और सतत विकास को अध्ययन -अध्यापन से जोड़कर भारत में शोध को बढावा दिया जा सकता है” l इसके साथ ही डॉ. वर्मा ने महाविद्यालयीन फैकल्टी के उन्मुखीकरण हेतु सोशल एक्शन रिसर्च ट्रेनिंग दी l उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रो. सायसिंग अवस्या, डॉ. मुकेश अजनार, प्रो. राजेश बारिया, प्रो. नीलम पाटीदार, डॉ. विजयता पंडित,प्रो. विशाल देवडा, प्रो. कनु बडोले, प्रो. कोठारी साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय के श्री लव कुमार, श्री गुप्ता सम्मिलित हुए l कार्यक्रम के अंत में आई.क्यू.ए.सी प्रभारी तबस्सुम कुरैशी ने आभार प्रकट किया l

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |