Ad 1

ग्राम मुंडला और देलवानी में विधायक मुकेश पटेल ने 10 लाख 59 हजार की लागत से स्थापित विद्युत डीपी का लोकार्पण किया

आलीराजपुर:- विधानसभा क्षेत्र अलीराजपुर के सोंडवा तहसील के ग्राम मुंडला और देलवानी में बुधवार को विधायक मुकेश पटेल ने विधायक निधि से प्रदत्त दो विद्युत डीपी का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक पटेल ने कहा कि गांवों और फलियों में बुनियादी सुविधाओं की महती आवश्यकता है। हम सब को मिलजुलकर विकास कार्यो को गति देनी होगी। जिससे हर गांव और फलियों में सडक, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं ग्रामीणों के लिए सहज और सुलभ हो। इस दौरान विधायक पटेल ने बुजुर्गो का शॉल श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और बुजुर्गो को मिठाई खिलाकर विद्युत डीपी लगने पर बधाई दी।

यहां हुई विद्युत डीपी स्थापित

विधायक पटेल ने ग्राम मुंडला के सिमोडा फलिया में 4.58 लाख रूपए और देलवानी के डावर फलिया में 6.01 लाख रूपए की लागत से विधायक निधि से स्थापित करवाई।

इस दौरान उसान भाई छकतला, उत्तम भाई जनपद सदस्य, बच्चू भाई मुंडला, विक्रम भोपालिया, राहुल भयडिया, नानसिंह चौहान, मगन चौहान, चतरसिंह पटेल, नरपत पटेल, जुनैद कुरैशी सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |