Ad 1

मुख्य सड़कों की स्ट्रीट लाइट खराब, रात होते ही अंधेरे में डूब जाती हैं सड़क

स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोग परेशान शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

अलीराजपुर नगर के गली-मोहल्लेमें शाम होते ही सड़कें अंधेरे में डूब जाती हैं। यहां दिखावे के लिए खंबो पर स्ट्रीट लाइट तो गईं हैं लेकिन स्ट्रीट लाइट खराब होने के चलते शाम के समय यह जलती नहीं हैं। खराब होने की वजह से स्ट्रीट लाइट खंबों पर सिर्फ दिखावे के लिए बनकर रह गई हैं। इनका देखरेख का जिम्मा नगर पालिका के पास है लेकिन देखरेख नहीं होने के चलते अधिकांश स्ट्रीट लाइट पूरी तरह से खराब हो गई हैं। प्रकाश व्यवस्था चालू कराने के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

बहारपुरा मंसुरी चोक, पर एलईडी लाइट बन्द चालू हो रही, बर्फ फैक्ट्री के सामने, स्ट्रीट लाइट पिछले कुछ माह से खराब पड़ी हुई है। यहां रात होते ही सड़क पर पूरी तरह से अंधेरा छा जाता है। इससे महिलाओं को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां शिकायत के बाद नगर पालिका के द्वारा एलईडी बल्व लगाए गए थे लेकिन वे भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिके और बंद हो गए। जिससे सड़क पर एक बार फिर अंधेरा छा गया। बर्फ फेक्ट्री के सामने लाइट मरम्मत के लीये आये कर्मचारि सही तरह से ठीक नही करी। मोहल्ले के लोगो ने कहा कि लाइट सही नही कर रहे तो कर्मचारी बोले लाइट बहुत ऊप्पर है। और चले गये। मोहल्ले के निवासी ने जिसकी शिकायत न पा सीएमओ को तुरंत की गईं उसके बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई।

ओखा बाबा मंदिर के समीप स्ट्रीट लाइट खराब

इसके अलावा ओखा बाबा मंदिर के समीप स्ट्रीट लाइट खराब होने की सूचना न पा को कई बार दे दी गई बावजूद इसके यहां स्ट्रीट अब तक दुरुस्त नहीं कराई गई है। कर्मचारी द्वारा कहा गया है कि नगरपालिका में स्टेट लाईट का सामान खत्म हो गया है तो 2 दिन में आजायेगा तो लगा देंगे लेकिन उस दिन को 8 दिन हो गए लेकिन नगरपालिका में सामान नही आया जिस से गली वाशियों को रात में चोरो का डर बना रहता है इस ही गली से 2 गली और निकलती है जहाँ पर में पूरी रात अंधेरा बना रहता है

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

नगर में स्ट्रीट लाइट कई वार्डों में खराब पड़ी हुई हैं। इसकी शिकायत के लिए कई बार लोगों ने न.पा कर्मचारि को जाकर शिकायत की है। लेकिन कर्मचारी स्ट्रीट लाइट सुधरवाने का भरोसा देकर लौटा देते हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानिय निवासी

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |