Ad 1

म.प्र. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री ब्रजेश चौहान ने कोविड-19 प्रभावित परिवार व बच्चों से मुलाकात की, पीड़ित परिवारजनों को ढांढस बंधाया

अलीराजपुर:- म.प्र. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री ब्रजेश चौहान एक दिवसीय अलीराजपुर जिले के दौरे पर शुक्रवार को आए। श्री चौहान ने ग्राम पंचायत गड़ात के ग्राम भूरियाकुआँ में कोविड-19 से माता-पिता को खोने वाले बच्चों से मुलाकात करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीडि़त परिवार के अन्य सदस्यों और बच्चों से चर्चा करते हुए बच्चों को पुस्तकें, बिस्कीट वितरित करते हुए बच्चों को मुख्यमंत्री कोविड -19 बाल सेवा योजना के तहत सहायता स्वीति प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान श्री चौहान ने 11 वर्षीय बालिका रमली एवं 7 वर्षीय दिनशू पिता किशन को विद्याध्ययन हेतु छात्रावास में भर्ती कराए जाने संबंधित निर्देश दिए। झिंगू पिता किन को भी शिक्षा प्राप्ति हेतु विद्यालय में प्रवे संबंधित बात की समझाइा दी।

एक अन्य पीडि़त परिवार की 16 वर्षीय बालिका कमती पिता धनसिंह को सेव द चिल्ड्रन संस्था के माध्यम से सिलाई मशीन प्रदान करने के निर्दे एवं उक्त कार्य से जुड़ा प्रशिक्षण प्रदान कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोविड-19 से स्वर्गीय किशन की 74 वर्षीय माताजी श्रीमती शांति धुँधरिया को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री कोविड -19 बाल सेवा योजना के तहत बच्चों को प्रतिमाह 5000 रुपए पेंशन, निःशुल्क खाद्यान्न आदि प्रदाय किए जाने सम्बन्धित जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री गणपत सिंह कलेश, डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती शिवकली वरवडे, एसडीओपी सुश्री श्रद्धा सोनकर, सहायक संचालक आईसीडीएस श्री विजय सिंह सोलंकी सहित अन्य अधिकारीगण, मैदानी स्टफ आदि उपस्थित थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |