Ad 1

जोबट में सब्जी बेचने वाली ग्रामीण महिला की सब्जी फेंकने और दुर्व्यवहार का मुददा विधानसभा सचिवालय में उठा

Irshad mansuri new
ब्यूरो रिपोर्ट इरशाद मंसुरी ✍🏻

आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने विधानसभा सचिवालय की महिला एवं बाल कल्याण समिति की बैठक में कड़ी आपत्ति दर्ज करवाकर महिला को न्याय दिलाने की मांग रखी

आलीराजपुर गत दिनों जोबट नगर में एक सब्जी बेचने वाली ग्रामीण आदिवासी महिला के साथ नगर परिषद जोबट के कर्मचारियों द्वारा सब्जी उठाकर फेंकने का मामला विधानसभा में भी पहुंच गया है। दरअसल महिला के साथ हुए इस दुर्व्यवहार को आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने विधानसभा सचिवालय की महिला एवं बाल कल्याण समिति की बैठक में उठाया और कडी आपत्ति दर्ज करवाई और दोषी लोगों पर कडी कार्रवाई कर महिला को न्याय दिलाने की मांग की।

आदिवासी और वंचित तबके की महिला के साथ बुरा सलूक बर्दाश्त नहीं

विधानसभा सचिवालय भोपाल में 31 जुलाई को महिला एवं बाल कल्याण समिति की बैठक मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा आयोजित की गई। विधायक मुकेश पटेल इस समिति में सदस्य मनोनीत है। जिसमें विधायक मुकेश पटेल द्वारा विगत दिनों एक आदिवासी महिला की सब्जी नगर परिषद जोबट के कर्मचारियों द्वारा कचरे की गाड़ी में फेंकने का मामला आया था उसे विधानसभा में महिला और बाल कल्याण समिति के संज्ञान में लाकर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई कर महिला को न्याय दिलाने के लिए प्रस्ताव रखा। साथ ही ऐसे अन्य कई घटनाएं जो जिले में होती रही है उस संबंध में भी अपनी बात रखी गई। इस समिति बैठक में विधायक विजयलक्ष्मी साधौ, चंद्रभागा किराड़े, मालिनी गौड़, विधानसभा सचिव, उपसचिव आदि उपस्थित थे।

विधायक पटेल ने मुद्दा उठाने के बाद प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आदिवासी और वंचित तबके की महिला के साथ इस तरह का बुरा सलूक बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हर व्यक्ति को स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने और जीविका उपार्जन के लिए व्यवसाय करने का अधिकार है। परंतु अर्द्धशासकीय नगर परिषद जोबट के कर्मचारियों द्वारा महिला सब्जी विक्रेता के साथ किया गया बूरा और क्रुर व्यवहार निंदनीय है। उन्होने कहा कि सभी का अपना सम्मान है और किसी भी व्यक्ति को दूसरे के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य नहीं करना चाहिए। उन्होनें इस मामले में कडी कार्रवाई की मांग कर महिला को न्याय देने की मांग की।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |