Ad 1

मध्य प्रदेश के बकस्वाहा में 3 करोड़ कैरेट से भी ज्यादा हीरे, इन्हें पाने देनी होगी लाखों पेड़ों की बलि

छतरपुर। करीब एक दशक पहले देश के सबसे बड़े हीरा भंडार की खोज बकस्वाहा जनपद क्षेत्र में की गई थी। यहां पर 3.42 करोड़ कैरेट हीरा के भंडार हैं, लेकिन इस हीरा के अकूत भंडार को पाने के लिए लाखों पेड़ों की बलि देना होगी। यहां आस्ट्रेलिया की कंपनी रियो-टिंटो हीरा उत्खनन का पायलट प्रोजेक्ट लेकर आई थी। करीब पांच साल तक काम भी किया। इसके बाद जब मई 2017 में जब संशोधित प्रस्ताव के साथ रियो-टिंटो ने नया प्रोजेक्ट पेश किया, ताे इसमें 11 लाख पेड़ काटे जाना थे। पर्यावरण विभाग की मंजूरी सशर्त मिलना थी, इसलिए रियो-टिंटो कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया। रियो-टिंटो द्वारा इस प्रोजेक्ट को छोड़े जाने के बाद दो साल पहले शासन ने इस प्रोजेक्ट को नए सिरे को लागू करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए

इसमें आदित्य बिडला ग्रुप की एस्सेल माइनिंग एंड इंडस्ट्रीज ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर प्राेजेक्ट हासिल किया। प्रदेश सरकार ने इस ग्रुप को जमीन 50 साल की लीज पर दे दी थी। बकस्वाहा के सगोरिया गांव के पास हीरा के अकूत भंडार के लिए एस्सेल माइनिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वारा 62.64 हेक्टेयर क्षेत्र काे हीरे निकालने के लिए चिन्हित किया गया है।

यहीं पर खदान के लिए चाल(क्षेत्र) बनाई जाएगी, लेकिन कंपनी ने 382.131 हेक्टेयर का जंगल मांगा है। इस 205 हेक्टेयर जमीन का उपयोग खनन और प्रोसेस के दौरान खदानों से निकला मलबा डंप करने के लिए किया जाएगा। इस जमीन से करीब 2 लाख 15 हजार, 875 पेड़ काटे जाने हैं। इनमें बेहद दुर्लभ प्रजाति के भी हजारों पेड़ हैं।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |