Ad 1

कलियासोत नदी में नहाने गए 15 साल के दो बच्‍चों की मौत

भोपाल। कोलार थाना इलाके के कान्‍हाकुंज क्षेत्र में रहने वाले दो किशारों की कलियासोत नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों दोस्‍त शुक्रवार को रंगपंचमी पर होली खेलने के बाद दोपहर 3 बजे अपनी अपनी साइकिल से घर से निकले थे, इसके बाद वे लापता थे। शनिवार सुबह सात बजे गोताखोरों ने उनके शव कलियासोत डैम के 13 गेट के पास से पानी से बाहर निकाले। पुलिस ने शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिए है।

कोलार थाना पुलिस के मुताबिक वरुण पुत्र मुन्‍नालाल बरेले (15 वर्ष) और अंश उर्फ शिवम तिवारी पुत्र अखिलेश तिवारी (15 वर्ष) कान्‍हाकुंज फेज-2 में परिवार के साथ रहते थे। दोनों आपस में जिगरी दोस्‍त थे, वरुण के पिता सिक्‍युरिटी गार्ड है, जबकि अंश के पिता चूनाभटटी स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते है। शुक्रवार को दोपहर में दोनों बच्‍चों के पिता अपने- अपने काम पर निकल गए थे, रात में वे लोग घर पहुंचे तो उनके बच्‍चे घर पर नहीं थे, मोहल्‍ले पर पूछताछ करने पर पता चला कि दोपहर 3 बजे तक अंश और वरुण यहीं पर रंग खेलते हुए देखे गए थे। इसके बाद वे अपनी-अपनी साइकिल लेकर वे कहीं चले गए थे।

परिजन के लोगों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर बच्‍चों की तालाश शुरू की। शनिवार सुबह छह बजे वे लोग कलियासोत गेट 13 स्थित नदी के किनारे पहुंचे। वहां पर बच्‍चों के कपडे दिखाई दिए। इस बात की सूचना उन्‍होंने पुलिस को दी। पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से पानी मे सर्चिंग कराई तो दोनों के शव बरामद हो गए। दोनों शवों को पोस्‍ट मार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। घटना के बाद कान्‍हाकुंज बस्‍त्‍ी में मातम पसर गया है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |