Ad 1

पहल : पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह सोल पुलिसींग के अलग अंदाज में नजर आए

Irshad mansuri new

इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट ✍🏻
ग्रामीणों से चर्चा की, बच्चों-युवाओं के साथ खेल गतिविधियों में सहभाग किया

अलीराजपुर:- पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने सोल पुलिसींग की विशेष पहल जिले में प्रारंभ की है। उन्होंने बखतगढ थाना क्षेत्र के ग्राम मथवाड में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं जानी तथा शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों, युवाआें को जानकारी देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के प्रति सम्मान, ना मुक्ति तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से जुडकर ग्रामीणों को आगे बढने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए आमजन के बीच पुलिस के प्रति डर के भाव को कम करने के प्रयासों को बल दिया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए पुलिस से डरने के बजाय मददगार के रूप में देखने पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं जानी।

इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी चर्चा करते हुए बच्चों के साथ खेलकर उनके बीच पुलिस के प्रति भय अथवा डर को कम करने तथा सोल पुलिसींग के एक अलग अंदाज को सामने रखा। इस दौरान ग्रामीणजन एवं बच्चें भी पुलिस अधीक्षक श्री सिंह को सहज रूप में देखकर काफी खुश नजर आए और ग्रामीणों तथा बच्चों ने पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के साथ खुलकर तथा सहज रूप से चर्चा की। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया जिले में पुलिस और आमजन के बीच सोल पुलिसींग के माध्यम से सकारात्मक वातावरण तैयार करने के प्रयासों को बल दिया जाएगा।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |