Ad 1

आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन के युवा सत्र की अध्क्षयता के लिए केरम जमरा का हुआ चयन

जिले से पहली बार युवा सत्र की राष्टीय अधिवेशन की अध्यक्षता करने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ी

अलीराजपुर:- अंतराष्ट्रीय आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन के 29 वे अधिवेशन में युवा सत्र के अध्यक्षता के लिए अलीराजपुर (म0प्र0)के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता युवा केरम जमरा का चयन किया गया है।आदिवासी एकता परिषद एवं आदिवासी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा प्रतिवर्ष देश के विभिन्न राज्य में चक्रीय क्रम में आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन का आयोजन किया जाता है, जिसमे देश विदेश के आदिवासी समाज जन अपने अपने क्षेत्र की परम्परागत संस्कृति के साथ लाखों की संख्या में सम्मिलित होते हैं।पिछले वर्ष मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में कोरोना गाइडलाइन के तहत औपचारिक रूप से मात्र एक दिवसीय अधिवेशन हुआ था।इस वर्ष 29 वां आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन का आयोजन राजस्थान के प्रतापगढ़ में दिनांक 13,14 एवं 15 जनवरी 2022 को किया जा रहा है।इस आयोजन के लिए युवा सत्र,महिला सत्र एवं प्रोबधन सत्र के लिए अध्यक्ष का चयन किया जाता है, वे इस आयोजन के बाद एक वर्ष के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहते हुए देश हित में कार्य करना होता है, एक वर्ष के बाद राष्ट्रीय अध्यक्षीय मंडल के आजीवन सदस्य के रूप में कार्य करना होता है। जिले से श्री केरम जमरा का राष्ट्रीय युवा सत्र के अध्यक्ष पद के लिए चयन होने पर जिले के सामाजिक संगठनों एवं मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।इस अवसर पर आदिवासी एकता परिषद के वरिष्ठ सदस्य शंकर भाई तड़वाल,महिला प्रोकोष्ठ की जिला सचिव सरस्वती तोमर सहित आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन(आकास), जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) आदिवासी छात्र संघ(एसीएस) आदिवासी समाज महिला मंडल के पदाधिकारियों,तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं मित्रों आदि ने बधाई एवं शुभकामनाये प्रेषित कर खुशी जाहिर की है।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |