Ad 1

जोबट पुलिस प्रशासन का संयुक्त फ्लैग मार्च निकला

आलीराजपुर जिले के जोबट नगर में गुरुवार देर शाम को हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस द्वारा नगर में शुक्रवार को शाम पुलिस ने प्रशासन के वाहन के काफिलों के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर जनता को मैसेज दिया कि नगर में कोई भी भय का वातावरण नही है और पुलिस हमेशा आपके सहयोग के लिये तत्पर है।

 जोबट पुलिस की बड़ी कार्यवाही

गुरुवार को हुए अपराधिक घटनाक्रम में पुलिस द्वारा 11 आरोपियों को संगीन धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है चार पांच आरोपी शेष है जिनकी तलाश की जा रही है।

फ्लैग मार्च में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी देवकीनंदन सिंह, तहसीलदार आलोक वर्मा, नायब तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल, एसडीओपी दिलीप सिंह बिलवाल जोबट थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी, आम्बूआ थाना प्रभारी दिलीप चंदेल, नानपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र खरतिया, बोरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर के साथ ही सभी थानों की पुलिस बल मौजूद रहा।

विधायक के सामने पुलिस स्टाफ बढ़ाने की मांग की

नगर में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को देखते हुए नगर के व्यापारियों द्वारा स्थानीय विधायक श्रीमती सुलोचना रावत के सामने पुलिस विभाग में स्टॉप बढ़ाने की मांग की और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए *एसआई वीरेंद्र अनारे व एएसआई मनीष कुमार* को जोबट थाने पर पदस्थ करने की मांग की जिस पर विधायक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही एसपी साहब से बात कर के दोनों को जोबट थाने पर पदस्थ करवाएंगे

नगर में चल रही शराब की दुकान को बंद कराने की उठी मांग

नगर के कुछ व्यापारियों द्वारा कहा गया कि नशे से युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है और वह अपराध की दुनिया में सक्रिय हो रहे हैं इसलिए शराब पर प्रतिबंध लगाना चाहिए नगर में व्यापारी वर्ग रहते हैं ऐसे में अगर नगर के बीचों बीच शराब की दुकानें संचालित होती रही तो दुकानदारों के साथ बड़ी घटना होने की आशंका हमेशा बनी रहती है इसलिए नगर के बीचो-बीच से शराब की दुकाने पुलिस को बंद करवाना चाहिए।

नगर में अपराध को कभी भी पनपने नहीं दिया जाएगा अपराधियों पर पुलिस हमेशा नकेल कस कर रखेगी ये मेरा जोबट की जनता से वादा है। और नगर में जितनी भी अवैध शराब की दुकानें चल रही है उन सब पर कार्यवाही कर को बंद करवाएंगे।

दिनेश सोलंकी

थाना प्रभारी जोबट

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |