Ad 1

अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष की दौड़ में पार्षद महेश भिंडे का नाम सबसे आगे

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इनके नाम पर सहमति जताई जा रही है। आपको बता दें कि 15 फरवरी को पार्षद मिलकर नए नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव करेंगे, इस पद के लिए महेश भिंडे का नाम सर्वसम्मति से आगे चल रहा है। महेश भिंडे पार्टी के पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता है। वे जिला पंचायत सदस्य और युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाते है।

महेश भिंडे वार्ड क्रमांक 6 से पार्षद है और युवा होने चलते युवाओ में अच्छी पकड़ रखते है, और अलीराजपुर नगर पालिका क्षेत्र में सभी से मिलनसारी रखते हैं, जिसके कारण नगर पालिका में पुनः अध्यक्ष के चुनाव के लिए आदेश जारी होने के बाद से अलीराजपुर के चौराहों पर अगले नगर पालिका अध्यक्ष के लिए महेश भिंडे के नाम पर चर्चा हो रही है। मतलब ये भी माना जा सकता है कि अलीराजपुर की जनता महेश भिंडे को अध्यक्ष के रूप में देखना चाहती है। वेसे तो महेश भिंडे के वार्डवासी उनके कार्यकाल से बहोत खुश हैं। उन्होंने पार्षद बनने के बाद से अपने वार्ड में बहोत से विकास कार्य किये हैं।

नगर पालिका के जिस वार्ड नंबर 6 से महेश भिंडे पार्षद है उस वार्ड से बीजेपी कभी नहीं जीती है लेकिन जब पूर्व में महेश भिंडे को इस वार्ड से पार्षद का टिकट भाजपा द्वारा दिया गया तो वे इस वार्ड से विजय हुए ज्ञात होगी इस वार्ड में मुस्लिम आबादी अधिक है जिसे कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक कहा जाता है बावजूद इसके इस वार्ड से महेश भिंडे का जीतना यह बताता है कि वहां के लोगों में भी इनकी लोकप्रियता है साथ ही महेश भिंडे भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। इसी के साथ ग्राम घोंघसा से उनकी भाभी जी सरपंच है। वहाँ भी महेश भिंडे अपनी भाभी जी का सहयोग करते नज़र आते है। जिसके चलते ग्राम घोंघसा में कई विकास कार्य हुए है। इसके अलावा महेश भिंडे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में गरीबो, आम लोगो की हर तरह संभव मदद करते हैं। चाहे वो किसी भी वार्ड का रहवासी या किसी भी ग्राम का निवासी हो महेश भिंडे हमेशा सबके लिए तत्पर और तैयार रहते है। ऐसे बहोत से कारण ओर वजह है जिसके चलते अलीराजपुर की जनता के बीच बार-बार एक ही नाम चल रहा है कि अगला नगर पालिका अध्यक्ष महेश भिंडे ही हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चल रही चौराहे की चर्चा पर 15 फरवरी को मोहर भी लग सकती है क्योंकि माना जा रहा कि अगले नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में सबसे अच्छा और बेहतर विकल्प महेश भिंडे है। इसलिए नगर पालिका अध्यक्ष की दौड़ में महेश भिंडे सबसे आगे है। साथ ही पार्टी के सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार भी महेश भिंडे का नाम लगभग तय माना जा रहा है। बाकी सबकुछ 15 फरवरी को स्पष्ट हो जाएगा।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |