Ad 1

सरकार बेरोजगार अभ्यर्थियों के साथ छलावा करना बंद करे- विधायक मुकेश पटेल

घोटालों के आरोपों पर पीईबी मौन

सरकार बेरोजगार अभ्यर्थियों के साथ छलावा करना बंद करे- विधायक मुकेश पटेल

आगामी चुनाव में बेरोजगार युवक युवतियों और प्रदेश की जनता देगी पुरजोर जवाब

आलीराजपुर:- पीईबी अर्थात प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड बना कमाई का जरिया बन गया है। इसके माध्यम से सरकार बेरोजगारों से कमाई करने लगी है। व्यापम और पीईबी पर भ्रष्टाचार, चयन प्रक्रिया में गडबड सहित अन्य गंभीर आरोप लगातार लगते रहे है और वर्तमान में भी लग रहे है। सरकार बेरोजगार अभ्यर्थियों के साथ इस प्रकार का छलावा करना बंद करे और उन्हें रोजगार प्रदान करे। ये बात आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

विधायक पटेल ने बताया कि पीईबी द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम में गोपनीयता की आड़ में जिम्मेदारों द्वारा तथ्यों को छुपाया जा रहा है। पूर्व में परीक्षा प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग वार उम्मीदवारों की संख्या और कट ऑफ बताया जाता था।  लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं बताया जा रहा हैं। साथ ही ऐसे उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है जिनके कम अंक है और कई ऐसे अयोग्य घोषित कर दिए गए हैं जिनके ज्यादा अंक है। वर्ष 2016 एवं 17 की पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में भी ऐसा ही किया गया था।

विधायक पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार एक तरफ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करती है और जब रोजगार के लिए बेरोजगारों द्वारा परीक्षाएं दी जाती है तो व्यापम द्वारा इस प्रकार गड़बड़ी की जाती है जिसके कारण बेरोजगारों को समय पर नौकरियां नहीं मिल पा रही है। जबकि बेरोजगार युवक युवतियां इस उम्मीद के साथ परीक्षा में शामिल होते है कि उन्हें नौकरी मिल जाएगी तो स्वयं और परिवार का भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। परंतु सरकार के सरंक्षण में पीईबी के जिम्मेदारों द्वारा घोटाले पर घोटाले किए जा रहे है। 

जनता देगी पुरजोर जवाब

विधायक पटेल ने कहा कि बेरोजगार युवक युवतियों के साथ इस प्रकार से मनमानी और छलपूर्वक किए जा रहे कृत्य को जनता देख भी रही है और समझ भी रही है कि आखिर सरकार में बैठे जिम्मेदारों के संरक्षण में क्या किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में प्रदेश के बेरोजगार युवक युवतियां और परेशान जनता इसका पुरजोर जवाब देगी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |