Ad 1

सिकल सेल स्क्रीनिंग में जिले ने लक्ष्य से अधिक व्यक्तियों की जांच की

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने लगातार स्क्रीनिंग जारी रखने के दिऐ निर्देश

अलीराजपुर:-  केन्द्र सरकार द्वारा अलीराजपुर जिले को सिकलसेल स्क्रीनिंग के कार्य हेतु विशेश जिले के रूप में चिन्हांकित किया गया है, जिसके तहत जिले में सिकलसेल स्क्रीनिंग का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। जिले को प्रदाय 3 लाख 47 हजार 536 के लक्ष्य से अधिक व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करते हुए 3 लाख 57 हजार 762 व्यक्तियों की अभी तक स्क्रीनिंग की जाकर लगातार स्क्रीनिंग का कार्य निरंतर जारी है। इस प्रकार जिले में अब तक 102.94 प्रतिशत स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इस स्क्रीनिंग के कार्य में 6 माह से 18 वर्ष के लक्षित 3 लाख 25 हजार 227 बच्चों में से 3 लाख 28 हजार 766 बच्चों की स्क्रीनिंग की जाकर 101.09 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गई है।

वहीं लक्षित गर्भवती महिलाएं 22 हजार 309 में से 15 हजार 643 की स्क्रीनिंग करते हुए सिकलसेल जांच की जा चुकी है। इस लक्ष्य में चन्द्रशेखर आजाद नगर, जोबट एवं उदयगढ क्षेत्र अपने लक्ष्य को पार कर चुके है। वहीं अलीराजपुर, कट्ठीवाडा एवं सोंडवा में विशेश कैम्प आयोजित करते हुए लक्ष्यों को पूरा करते हुए शत प्रतिशत लक्षित व्यक्तियों की सिकलसेल जांच किये जाने हेतु विशेश प्रयास किये जा रहे है। इस स्क्रीनिंग सेअभी से 13 हजार 360 व्यक्ति पॉजीटिव पाए गए है। इनमें भी 975 व्यक्तियों यानी की 2.22 प्रतिषत व्यक्तियों में ही सिकलसेल के लक्ष्ण पाये गए है। जबकि 3 लाख 44 हजार 374 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। इसमें से 6 हजार 970 व्यक्तियों को दिये जाने वाले स्वास्थ्य संबंधित इलाज भी प्रारंभ किया जा चुका है। जिले में सिकलसेल स्क्रीनिंग एवं विशेश स्वास्थ्य परीक्षण कैम्पों के माध्यम से जिले में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में सिकलसेल स्क्रीनिंग तथा स्क्रीनिंग के पशचात पॉजीटिव व्यक्तियो को इलाज तथा आवष्यक स्वास्थ्य मार्गदर्शन का कार्य किया जा रहा है। जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं कलेक्टर सिंह कर रहे है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |