Ad 1

पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई अपराध समीक्षा मीटिंग

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये सख्‍त निर्देश

आलीराजपुर:- दिनांक 04.08.2022 को पुलिस नियंत्रण कक्ष अलीराजपुर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण एवं आगामी त्‍यौहारो को लेकर कानून व्‍यवस्‍था की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु प्रत्‍येक थाना प्रभारी से रूबरू चर्चा कर, उनके द्वारा आगामी समय मे की जाने वाली कार्यवाही के संबंध मे कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध समीक्षा के दौरान निम्‍नलिखित बिन्‍दुओं पर चर्चा की गई –

हर घर तिरंगा अभियान, आगामी त्‍यौहारों को लेकर कानून व्‍यवस्‍था के संबंध में, ऑपरेशन मुस्‍कान के तहत् गुमइंसान की जानकारी एवं दस्‍तयाबी के प्रयास, पाक्‍सो एक्‍ट में समंस/वारंट की तामिली के संबंध में, सड़क दुर्घटनाओं की पिछले तीन वर्ष की संख्‍यात्‍मक जानकारी, पी.ओ.एस. मशीन के द्वारा की गई चालानी कार्यवाही की जानकारी, लंबित गंभीर अपराधों की जानकारी, पेंडिंग के कारण सहित, 01 माह से अधिक लंबित मर्ग की जानकारी पेंडिंग के कारण सहित, धारा-173(8) द.प्र.स. के तहत लंबित अपराध की जानकारी, पेंडिंग के कारण सहित, सी.एम. हेल्‍पलाईन शिकायत की जानकारी, पेंडिंग के कारण सहित, वरिष्‍ठ एवं लोकल शिकायत आवेदन पत्र की जानकारी, पेंडिंग के कारण सहित, चिन्हित प्रकरणों की जानकारी एवं न्‍यायालय अद्धतन स्थिति सहित, महिला संबंधी लंबित अपराध- (अ) धारा-376 भादवि, (ब) अन्‍य महिला संबंधी अपराध। अपराध समीक्षा के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |