Ad 1

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ हुआ

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
जिला मुख्यालय सहित आसपास के शहरो व अंचलो मे अभियान की दीप जलाकर व मोमबत्ती जलाकर शुरूआत की गई

आलीराजपुर। देशभर में बाल विवाह की बुराई को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करने के मकसद से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ हुआ। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का नोबेल शांती पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी और लेमा जोबोई ने राजस्थान से दीप जलाकर शुभारंभ किया। इसी कडी मे गत रविवार को जिला मुख्यालय सहित आसपास के शहरो व अंचलो मे अभियान की दीप जलाकर व मोमबत्ती जलाकर शुरूआत की गई। जिला समंवयक अंजना संदीप माहेष्वरी के नेतृत्व में अलीराजपुर जिले में 15 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाए व पुरूश उपस्थित थे। उल्लैखनिय हे कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर आजाद भारत में ही नही, बल्कि दुनिया में बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दे पर इतना बड़ा अभियान पहली बार जमीनी स्तर पर शुरू हो रहा है, जिसमें देशभर के हजारों गांवों में लाखों लोगों ने दीया जलाकर व मोमबत्ती जाकर इस सामाजिक बुराई को खत्म करने प्रण लिया। इस अभियान को राज्य सरकारों ने भी अपना समर्थन दिया है।

अभियान के अंतर्गत देशभर में 26 राज्यों में 500 से अधिक जिलों में करीब 10000 गांवों में महिलाओं व बच्चों के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के 3 प्रमुख लक्ष्य है, पहला कानून का सख्ती से पालन हो, यह सुनिष्चित करना। दूसरा महिलाओं और बच्चों का सषक्तीकरण करना और तीसरा उन्हें यौन शोषण से बचाना। इस अभियान को कई सरकारी संस्थाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राज्य विधिक सेवा आयोग व जिला प्रषासन व आंगनवाड़ीयों का भी समर्थन प्राप्त हुआ है। गत रविवार को कट्ठीवाड़ा, भाबरा, उदयगढ़, जोबट, सोण्डवा, बस स्टेण्ड अलीराजपुर, अम्बेडकनगर अलीराजपुर, हरसवाट व मालवई, तलावद व उमराली में व अन्य ग्रामों में इस अभियान की दीप जलाकर व मोमबत्ती जलाकर षुरूआत की गई। स्थानिय बस स्टेण्ड पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए, जिला समंवयक अंजना माहेष्वरी ने कहा कि बाल विवाह वेष्विक स्तर पर एक भयावह बिमारी है। इस कुप्रथा का अन्त करना है। यह अभियान बाल विवाह के खिलाफ दुनिया में सबसे बड़ा अभियान है। हम लड़कियों की षादी की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का भारत सरकार के प्रस्ताव का समर्थन करते है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |