Ad 1

बसों के नगर में आवागमन फिर शुरू करने हेतु मोनु बाबा टीम ने दिया ज्ञापन

शाहरुख खत्री की रिपोट ✍🏻

जनसेवक मोनू बाबा ने उठाई ग्रामीण की मांग मगर नगर परिषद के प्रस्ताव के बीच फंसा पेंच

लगातार प्रति दिन ग्रामीण हो रहे हैं, बसों के ना आने से परेशान

जोबट नगर में नवीन बस स्टैण्ड के बनने से नगर के नागरिकों को प्रति दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , नवीन बस स्टैंड पर आज भी सुविधाओं को लेकर अभाव है, वहीं समस्याओं से आज भी ग्रामीण व आमजन जूझ रहे है।जिसको लेकर आज जनसेवक ने अनुविभागीय अधिकारी जोबट एसडीएम के नाम ज्ञापन सोप जिसमें उन्होंने अनुरोध किया है, नगर में ग्रामीण एवं आम जनता को नवीन बस स्टैंड से नगर में आने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं पैदल चलकर उन्हें भारी भोज सर पर उठाकर भी लाते हुए देखा गया है । ओर यहां से नगर में आने के लिए आवागमन के साधन भी नही है और जो है उनका किराया पचास से साठ रुपए है जो ग्रामीणों के लिए बहुत अधिक है ।

इसलिए उन्होंने अनुरोध किया है की वह बसों को पुराने बस स्टैंड पर आने की इजाजत दे ताकि ग्रामीण को एवं जनता को जो असुविधा हो रही है उसे उन्हें निजात मिले।

साथ ही पुराने बस स्टैंड पर व्यापारियों में भी बसों के यहां न आने से निराशा छाई हुई है और व्यापार को लेकर काफी चिंतित है क्योंकि नया बस स्टैंड बनने के बाद से ही बसों को नगर में प्रतिबंधित कर दिया है जिसके चलते यहां व्यापार बिलकुल ठप्प पड़ गया है ।

नगरवासियों, ग्रामीणों और छोटे व्यापारियों की इस आवाज को उठाते हुए आज जनसेवक मोनू बाबा और उनके कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है । और साथ ही उन्होंने कहा है की यदि जनहित की यह मांग पूरी नहीं होती है तो हम धरने पर बैठेंगे ।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |