Ad 1

अल्पसंख्यकों की प्रीमैट्रिक छात्रवृत्ति को कक्षा 9 वी, 10 वी तक सीमित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण : ज़हीर मुगल

अलीराजपुर हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले, जिसमे अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को कक्षा पहली से 8वी तक दी जाने वाली प्रीमेट्रिक छात्रवृत्ति योजना को बंद करते हुए इसे सिर्फ 9वी और 10वी तक के बच्चों तक ही सीमित कर दिया है, केंद्र सरकार का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है और अल्पसंख्यक विरोधी है, बता दें कि अल्पसंख्यक समुदाय जिसमे देशभर मे सबसे ज्यादा तादाद मुस्लिमो की है, ऐसे में यह फैसला अप्रत्यक्ष रूप से कहीं न कहीं मुस्लिमो के हितों पर केंद्र सरकार का एक हमला है, जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता, जो योजना साल 2006 में मनमोहन सरकार द्वारा सच्चर कमेटी की सर्वे रिपोर्ट के तहत शुरू की थी, उस योजना को ऐसे बन्द किया जाना ठीक नही है, बता दें कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में मुस्लिमो का शैक्षणिक स्तर एससी/एसटी वर्ग से भी घटिया होना प्रतिवेदित किया गया था, जिसके बाद इस स्तर को सुधार करने के लिहाज से यह योजना केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार द्वारा शुरू की गई थी, जिसे हाल ही में शिक्षा का अधिकार कानून का हवाला देकर सीमित कर दिया गया है। जिसका हम पुरजोर विरोध करते है और सरकार से मांग करते है कि सरकार अपने फैसले को समीक्षा करें और अल्पसंख्यको के हित में पिछले 16 सालों से चली आ रही इस स्कीम को निरंतर जारी रखने के आदेश जारी करें। यह विचार मुस्लिम महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और इंदौर संभाग के प्रभारी ज़हीर मुगल ने स्थानीय स्तर पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में व्यक्त किये।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |