Ad 1

संपूर्ण जिले में अलीराजपुर पुलिस द्वारा नाइट काम्बिंग गश्त ऑपरेशन चलाया गया

अलीराजपुर:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा प्रदेशव्यापी नाइट काम्बिंग ऑपरेशन चलाये जानें के निर्देश दिये गये थे तथा पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण श्री चन्द्रशेखर सौलंकी के द्वारा भी नाइट काम्बिंग गश्त ऑपरेशन की कार्यवाही प्रभावी किये जानें के निर्देशों के पालन मे अलीराजपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 10.12.2022 की रात्रि को संपूर्ण जिलें मे नाईट काम्बिग गश्त ऑपरेशन चलाया गया।

नाइट काम्बिंग गश्त ऑपरेशन के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक अजाक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग अलीराजपुर/जोबट, रक्षित निरीक्षक, प्रभारी यातायात एवं समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं अधीनस्थ 213 के बल के द्वारा संपूर्ण जिले में नाइट काम्बिंग गश्त ऑपरेशन चलाया गया। नाइट काम्बिंग गश्त ऑपरेशन के दौरान अलीराजपुर पुलिस के द्वारा 20 स्थाई/गिरफतारी फरार आरोपियों को गिरफतार किया गया, 47 अन्य अपराधों में वांछित फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 07 ईनामी बदमाशों को गिरफतार किया गया, 92 निगरानी बदमाश, 131 गुंडा बदमाश, 218 पूर्व संपत्ति संबंधी अपराधों में वांछित रहे बदमाशों, 15 ज़िला बदर की चैंकिंग की गई। इसी प्रकार नाइट काम्बिंग गश्त ऑपरेशन के दौरान 250 वाहनों को चैक किये गये, चैकिंग के दौरान 13 संदेहास्पद वाहन जप्त किये गये है। 37 बैंकों एवं 34 ATM चैक किये गये हैं। उक्त् ऑपरेशन के दौरान गिरफतार किये गये सभी बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है तथा उक्त ऑपरेशन मे 5 लाख 88 हजार रू0 की 1288 बल्क लीटर शराब जप्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अलीराजपुर पुलिस के द्वारा प्रदेशव्यापी नाइट काम्बिंग गश्त ऑपरेशन के तहत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई है, ताकि असामाजिक तत्वों एवं गुण्डों मे पुलिस का भय का वातावरण बना रहे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |