Ad 1

अनाज माफियाओ पर सरकार का कसा शिकंजा, अनाज हेराफेरी में शामिल 6 लोगो पर हुई एफ आई आर

कांग्रेस नेता महेश पटेल के कड़े प्रयास से हुई कारवाही

अलीराजपुर गत दिनों अलीराजपुर जिले के आम्बुआ में अनाज से भरा ट्रक पकड़ने के बाद जिले में हड़कंप मच गया था । जिसके चलते जिला प्रशासन द्वारा हरकत में आकर कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुनीता मसराम द्वारा आम्बुआ थाने पर आवेदन दिया गया। जिसके बाद ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सरकारी अनाज की कालाबाजारी में शामिल कुल 6 लोगो के नाम एफ आई आर दर्ज की गई। केंद्र प्रभारी नागरिक आपूर्ति निगम जोबट विजय पिता रामलाल देवड़ा निवासी जोबट, शाखा प्रबंधक MPWLC जोबट सुरेश पिता केकड़िया निवासी जोबट,दिनेश पिता वेस्ता निवासी जोबट,धनराज पितरंचन्द्र माहेश्वरी निवासी कुक्षी जिला धार,अंकित पिता धनराज माहेश्वरी निवासी कुक्षी जिला धार,सुनील अग्रवाल निवासी जोबट आदि लोगो पर कार्यवाही करते हुए धारा 3/7 एवं 406,409,420 एफ आई आर दर्ज की गई है। महेश पटेल द्वारा बताया गया है कि पुलिस जांच के दौरान और भी कई बड़े अनाज माफियाओ के नाम का खुलासा होने की संभावना है।

कांग्रेस नेता महेश पटेल के कड़े प्रयास से हुई कार्यवाही

कांग्रेश के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जांच कर दोषियों के खिलाफ एफ आई आर करने की मांग की गई थी। फलस्वरूफ़ अलीराजपुर जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही सहारनीय है।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |