Ad 1

नानपुर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, मोटर सायकल के अतिरिक्त तीन अन्य मोटर सायकल को किया जप्त

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

अलीराजपुर/नानपुर:- दिनांक 09.01.2023 के रात्री करीब 10.00 बजे टंकी ग्राउण्ड नानपुर से पेशन प्रो. मोटर सायकल को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोटर सायकल को चोरी कर ले गये। जिस पर थाना नानपुर पर अप.क्र. 6/23 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

चोरी की वारदात होने से पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एस.डी.ओ.पी.नीरज नामदेव जोबट के निर्देशन मे थाना प्रभारी नानपुर उनि. भूपेन्द्र खरतिया व सउनि. मंजीतसिह , आर. 154 संजय मण्डलोई, प्र.आर. 09 मनोज वर्मा, आर. 74 गजेन्द्र, आर. 452 विनोद, आर. 08 राकेश , आर. 131 राकेश ,आर. 412 छन्नु , आर. 50 मिथून की टीम गठित की गयी।

टीम के द्वार वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी आशीष पिता रेमला कलेश जाती भीलाला उम्र 19 साल नि. तिती लिमडी फलिया व बादल पिता मेहताब भिण्डे उम्र 19 साल नि. ग्राम फाटा हाल मु. नानपुर से मोटर सायकल क्रमांक एमपी. 69 एमए 2180 पेशन प्रो काले रंग कि किमती करीबन 30,000/- रुपये की तथा तथा शिलशिला क्र. धारा 41(1)(4)/102 जा.फौ, 379 भादवि मे 01. मोटर सायकल अपाचे कंपनी कि काले रंग की किमती करीबन 70,000/- रुपये, 02. मोटर सायकल अपाचे कपंनी की किमती करीबन 70,000/- रुपये व 03. एक मोटर सायकल काले रंग कि पल्सर कंपनी की जीजे. 38 सी 0938 किमती करीबन 90,000/- रुपये कुल चार मोटर सायकल कुल किमती 260000 रुपये की जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किये गये।

इस सराहनिय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिह द्वारा नानपुर थाने के थाना प्रभारी उनि भुपेन्द्र खरतिया , सउनि. मंजीतसिह , प्र.आर. 154 संजय मण्डलोई, प्र.आर. 09 मनोज वर्मा, आर. 74 गजेन्द्र, आर. 452 विनोद, आर. 08 राकेश , आर. 131 राकेश ,आर. 412 छन्नु को उत्सावर्धन हैतु पृथक से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।

शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |     लड़कियों से छेड़खानी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     जिला पंचायत सदस्य माननीया रिंकुबाला डावर वार्ड क्रमांक 08 जोबट के द्वारा जिला पंचायत निधि से ग्राम उबलड में 8 लाख रुपये का स्टॉप डेम सह पुलिया का किया भूमिपूजन     |