Ad 1

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 26 जनवरी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा हिस्सा ना दिलाने पर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻

अलीराजपुर:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलीराजपुर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरखड के विधार्थियो को 26 जनवरी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा हिस्सा ना दिलाने पर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरखड़ के विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा 7 जनवरी से बता दिया था कि आपको 26 जनवरी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनजाति नृत्य पर प्रदर्शन करना है, तब विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली और स्कूल से चयन होकर वह विधार्थी खेल परिसर पहुँचे जब बिना प्रैक्टिस कराए उनको बाहर कर दिया तब सीधे विद्यार्थि कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को यह जानकारी प्राप्त होते ही विद्यार्थियों के पास गए जिसमें विधार्थीयो का कहना है की हमे 1500-1500 रुपए की ड्रेस खरीदवाई और हम पूर्ण गणवेश के साथ तैयार है पर प्राचार्य नहीं चाहता कि हम हमारा जनजाति नृत्य करें। अभाविप जिला संयोजक निलेश सस्तिया ने बताया कि इन विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य का अवसर यदि नहीं मिलता है तो विद्यार्थियों का उत्साह टूटेगा और इनके कपड़े के पैसे वेस्टेज जाएंगे नहीं उनको वह घागरे लुगड़े आगे काम आएंगे प्रशासन को कोई ऐसी व्यवस्था करके उनको पार्टिसिपेट करवाना चाहिए। विद्यार्थियों का कहना है कि हमें नृत्य से क्यों रोका जा रहा है हमें यदि पहले से बता देते तो हम ड्रेस नहीं खरीदी करते। इस अवसर पर नगर मंत्री केतन चौधरी, नगर सहमंत्री शुजल सेन, हिरतान तोमर, कल्पेश डावर, सहित स्कूल के छात्र मौजूद थे।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |