Ad 1

कलेक्टर अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ लेवे– कांग्रेसी नेता पटेल

ग्राम उदयगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम अंतर्गत निकाली रैली

आलीराजपुर:-  जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्राम उदयगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत हॉट बाजार के दिन विशाल रैली निकाली गईं | रेली के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की विकास एवं रीति-नीति से अवगत कराते हुवे भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया | इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता,पंच-सरपंच उपस्थित थे |

भाजपा के राज में सिर्फ भ्रष्टाचारियों का विकास

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने बताया कि आज प्रदेशभर में भाजपा सरकार विकास यात्रा निकाल रही है | जबकि आदिवासी क्षेत्रों में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं, ग्रामीण क्षेत्र के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओ से वंचित है,अंचलों में ग्रामीणजन राशन, बिजली, सड़क, पानी और रोजगार के लिए परेशान हो रहे हैं | भाजपा विकास यात्रा के नाम पर झूठी वाहवाही लूटने में लगी हुई है | भाजपा की यह विकास यात्रा नहीं बल्कि विनाश यात्रा है | भाजपा के राज में अगर विकास हुआ है तो सिर्फ भ्रष्टाचारियों का हुआ है | श्री पटेल ने बताया कि अलीराजपुर जिले में भ्रष्टाचार पर कोई अंकुश नहीं है, हर क्षेत्र में लूटमार मची हुई है | जिले के कलेक्टर खुद भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं | मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह कलेक्टर के पद से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता लेकर चुनाव लड़ लेवे | आदिवासी जाति का सर्टिफिकेट कांग्रेस पार्टी उन्हें दिलवा देगी | श्री पटेल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को गांव-गांव, फलिए फलिए और घर-घर तक पहुंचाए | साथ ही सभी एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जावे | सभा को कांग्रेसी वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया |

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानसिंह मुजाल्दा, आजाद नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लईक भाई, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमरू अजनार, हरीश भाभर, रमेश सेठ, शब्बीर भाई बोहरा, जुवानसिंह, नाथू भाई, बाथू भाई, केमनसिंह,जामसिंह भाई, सुनील खेड़े, सोनू वर्मा, ईरफान मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |