Ad 1

पटेल परिवार ने आगजनी से पीड़ित परिजनो को सहायता प्रदान की, शासन-प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की

आलीराजपुर | जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल कांग्रेसी नेताओं के साथ शनिवार को जिले के आजाद नगर अंतर्गत ग्राम देवली पहुंचे | जहाँ उन्होंने आगजनी से पीड़ित परिजनों से मिलकर चर्चा कर सांत्वना प्रदान की | इस दौरान पटेल परिवार में पीड़ित परिजनों को राशन सामग्री, अनाज कंबल और बर्तन की सहायता प्रदान की | कांग्रेसी नेता पटेल ने शासन-प्रशासन से परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान करने की मांग की |

सरकार पीड़ित परिजनों की सुध नहीं ले रही है

ग्राम देवली पहुंचने पर पटेल दंपति और कांग्रेसी नेताओं ने ग्राम के शामला पूंजीया, भगला, केशवा एवं बाबू के मकानों मे हुई आगजनी को देखा | उक्त आगजनी में पीड़ित परिजनों के मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए | उनके घर में रखे अनाज, कपास, सोयाबीन सहित घेरेलु सामान, सोने-चांदी के आभूषण आग की चपेट में आ गए | साथ ही दो बैल और एक भैंस जलकर मर गईं |
उक्त घटना की जानकारी कांग्रेस नेता पटेल एवं नपा अध्यक्ष श्रीमती पटेल को मिली और उन्होंने ग्राम देवली का दौरा कर पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाया |
इस दौरान पटेल परिवार की ओर से पीड़ित परिजनों को सहायता स्वरूप अनाज, राशन सामग्री, कंबल-दरी और बर्तन भेट किए |कांग्रेसी नेता पटेल ने बताया कि ग्राम देवली में हुई आगजनी से चार मकान प्रभावित हुए हैं | शासन-प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है, गरीब आदिवासीयों की कोई सुध लेने वाला नहीं है | श्री पटेल ने शासन से मांग की है कि पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए | इस अवसर पर कांग्रेसी नेता लईक भाई, हरीश भाभर, चितल पँवार, राहुल परिहार, सोनू वर्मा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे |

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |