Ad 1

सोण्डवा महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन

मॉं नर्मदा शासकीय महाविद्यालय,सोण्डवा में उच्च शिक्षा म.प्र. शासन, भोपाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में शैक्षणिक स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को गहन प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के एम्बेसेडर प्राध्यापक डॉ. करमसिंह बघेल एवं प्रो. दिलीप गरवाल ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्रदान किया।

उन्होंने नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न प्रावधानों जैसे अकादमिक संरचना, मुख्य, गौण,वैकल्पिक एवं व्यवसायिक विषयों सहित प्रशिक्षुता, शिक्षुता, परियोजना कार्य, सामुदायिक जुड़ाव, मल्टीपल एंट्री, मल्टीपल एग्जिट की प्रक्रिया, चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, अकादमिक लचीलापन, बहुविषयक दृष्टिकोण, के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एकेडमिक बैंक ऑफ क्रैडिट और नेशनल एकेडमी डिपोजिटरी सिस्टम के बारे में बताते हुए कहा की भविष्य में विद्यार्थियों द्वारा अर्जित किए जाने वाले क्रेडिट को ग्रेड शीट के माध्यम से एकेडमिक बैंक ऑफ क्रैडिट तथा नेशनल एकेडमी डिपोजिटरी सिस्टम में डीजी लॉकर के माध्यम से संरक्षित रखा जायेगा। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को एंड्रॉयड फोन के माध्यम से डीजी लॉकर ऐप डाउनलोड कर विद्यार्थियों को एबीसी आईडी बनाने की प्रक्रिया बताई। उक्त कार्यशाला में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. गीतांजली वर्मा, प्रो. राजेश बारिया, प्रो. तबस्सुम कुरैशी, डॉ. पारसनाथ बेले, डॉ. रामजी सिंह, प्रो. पूजा वर्मा, श्रीमती कविता चौहान उपस्थित रहें। उक्त कार्यशाला का संचालन प्रो. नीलम पाटीदार तथा आभार प्रदर्शन प्रो. सायसिंगअवास्या ने किया।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |