Ad 1

कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के कंटेन्मेंट एरिया का किया औचक निरीक्षण 

अलीराजपुर:- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जिले में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए कंटेन्मेंट क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। अलीराजपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए कंन्टेन्मेंट एरिया का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आवश्यक दिषा निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने अलीराजपुर के सेमलपाटी, ग्राम रामसिंह की चौकी, सेजा, आम्बुआ एवं बोरझाड में कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों के घरों को बनाए गए कंटेन्मेंट क्षेत्र की स्थिति का अवलोकन किया।

कंटेन्मेंट एरिया के आसपास के लोगों से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी ली तथा निर्दे दिए कि कोरोना पॉजीटिव पाए गए व्यक्तियों के घरों के आसपास एवं मोहल्ले के लोगों के भी सेम्पल लिये जाए। आम्बुआ में स्वास्थ्य विभाग स्टॉफ को टेस्टींग बढाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कन्टेन्मेंट क्षेत्र लोगों से निर्देशो का पालन करने का आह्वान भी किया।

निरीक्षण के दौरान बेवजह घरों से बाहर निकले बाइकर्स को कडी फटकार लगाते हुए कार्रवाई भी की गई। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड,तहसीलदार श्री केएल तिलवारे, तहसीलदार श्री पाठक एवं राजस्व एवं पुलिस का स्टॉफ उपस्थित थे।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |