Ad 1

गांव में संक्रमण न फैले इसलिये ग्राम मोरियावडा मे सरपंच, पटेल एवं गाँव के अन्य लोगो को समझाया गया।

अलिराजपुर:- देश में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कई राज्यों ने लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू, बाहर से आने वाले नागरिकों के टेस्ट और शादी समारोह में जुटने वाली भीड़ को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं। कई राज्यों में शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या सीमित कर दी है। कोविड-19 के नियमों व शर्तों का पालन करने करने और शादी का कार्यक्रम स्थगित करने की समझाईश दी। अलीराजपुर जिले के ग्राम सोरवा के थाना प्रभारी उनि योगेन्द्र सिंह सोजतिया एवं तेहसिलदार कट्ठीवाड़ा संतुष्टि पाल ने मिलकर थाना सोरवा के ग्राम मोरियावडा मे सरपंच, पटेल एवं गाँव के अन्य लोगो को समझाया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने और गांवों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रशासन अपने स्तर पर जुट गया है। इस समय देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला हुआ है।

कार्यक्रमों में भीड़ जुटने से गांव में संक्रमण न फैले इसलिए शादी स्थगित करने की समझाईश दी ताकि भीड़भाड़ न हो सके साथ ही कोविड 19 के सावधानी के बारे में भी बताया गया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए घरों से कम से कम बाहर निकलें। अति आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बिना कारण घरों से बाहर नहीं ले जाएं। जब भी घर से निकले मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा बार-बार हाथ धोएं। उन्होंने कहा कि सर्तक रहना है, ‘दो गज की दूरी मास्क है जरूरी’ को अपने जीवन में धारण करें। कोरोना संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय सावधानी है। सावधानी को अपनाकर कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम कर सकते हैं।

वही थाना प्रभारी योगेन्द्र सजोतिया ने दल बल के साथ अनावश्यक घुमने वालो को अस्थाई जैल भैजा साथ ही बगैर जरुरत बाहर न घुमने व 45 से अधिक की आयु वालो को कोरोना वैक्सीन टिका लगवाने के लिये भी प्रेरित किया व समझाईश दी साथ ही सभी ग्रामीणों को मास्क पहने की भी सलाह दी।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |