Ad2
Banner1

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस पर आनंद क्लब द्वारा किया गया वृक्षारोपण

अलीराजपुर पुष्पी आनंद क्लब, समाजकार्य विभाग, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा वृक्षारोपण किया गया। 

अलीराजपुर दिनांक 30/7/2023 अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस पर आनंद क्लब द्वारा किया गया वृक्षारोपण राज्य आनंद संस्थान भोपाल के निर्देषानुसार 30 जुलाई 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जिला आनंद प्रभारी शांता रावत ने बताया कि राज्य आनंद संस्थान भोपाल के निर्देषानुसार, विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय दिवसों पर विभिन्न प्रकार के आयोजन होना है। इसी तारतम्य में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के अवसर पर आनंद जिला संपर्क व्यक्ति अमित गढ़ेवाल के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जिले के अपर कलेक्टर मेडम अनुपमा चैहान ने वृक्षारोपण कर ट्री-गार्ड लगाए। उन्होने जिला आनंदकों, आनंद सहयोगियों, आनंद क्लब के सदस्यों एवं उपस्थित विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है और हमें आगे बढ़कर इसे स्वीकारना होगा। षांता रावत ने बताया कि यह आयोजन जिला आनंदम दल एवं पुष्पी आनंद क्लब समाजकार्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। आभार अमित गढ़ेवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर आनंद सहयोगी सरद क्षीरसागर, मनीष डाबर, अजय सेन, गर्विता चैहान, आनंदक प्रदीप क्षीरसागर, समाजकार्य एवं महाविद्यालय के आनंद क्लब के सदस्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |