Ad 1

उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक सिराजुद्दीन शेख की सेवानिवृत्ति पर स्टाफ सदस्यों ने दी भावभीनी बिदाई, 28 वर्षों तक उत्कृष्ट विद्यालय में दी सेवाएं

उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक सिराजुद्दीन शेख की सेवानिवृत्ति पर स्टाफ सदस्यों ने दी भावभीनी बिदाई, 28 वर्षों तक उत्कृष्ट विद्यालय में दी सेवाएं

अख्लाक नवाबी की रिपोर्ट 

चंद्रशेखर आजाद नगर विगत 28 वर्षों से उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ व कुल 37 वर्षों की शिक्षकीय सेवापूर्ण करने वाले संस्था के वरिष्ठ शिक्षक के पद पर कार्यरत सिराजुद्दीन शेख की सेवानिवृत्ति पर संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने समारोह पूर्वक भावभीनी बिदाई दी

इस अवसर पर संस्था प्राचार्य निलेश शाह ने कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय में सेवा करते हुए संस्था के सबसे वरिष्ठ उश्रेशिक्षक सिराजुद्दीन शेख द्वारा विद्यालय में समय की पाबंदी के साथ-साथ अनुशासित अध्यापन,स्कालर प्रभारी एवं सलाहाकार के रूप में कुशल दायित्व का निर्वहन किया गया|जो सभी शिक्षक-शिक्षकों के लिए अनुकरणीय रहा हैं|उनकी सेवानिवृत्ति से संस्था से अनुभवी शिक्षक का बिदा होना विद्यालय परिवार के लिए खेदजनक हैं|इस अवसर पर शिक्षक शाहिद शेख ने कहा कि सिराजुद्दीन शेख विद्यालय सेवा रिकार्ड के संधारण में कुशल मार्गदर्शक की भूमिका में हमेशा सभी के लिये अग्रणी रहे हैं|आवश्यकता होने पर सर के मार्गदर्शन की अपेक्षा बनी रहेगी| 

 इस अवसर पर संस्था शिक्षिका गेंदकुंवर नलवाया शिक्षक सवेसिंह चौहान,मनोज सोनी,आशीष सोनी,शेखरसिंह कुशवाह,शबनम शेख ने भी संबोधित किया|बिदाई समारोह के अवसर पर एकीकृत शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व परिजन उपस्थित थे| शेख ने संस्था व स्टाफ सदस्यों के द्वारा दिये गये सम्मान व भावभीनी बिदाई पर आभार व्यक्त किया|कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक हेमेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया

 

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |