Ad 1

विश्व आदिवासी दिवस पर जिला मुख्यालय पर हजारों की संख्या में समाज जन हुआ सम्मिलित

सरकार द्वारा शासकीय अवकाश घोषित नही किये जाने से आक्रोश देखने को मिला वक्ताओं ने कहा सरकार हम को छुट्टी नही दे रही अब सरकार की छुट्टी कर दो

जुबेर निजामी की रिपोर्ट 

विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य जिला स्तरीय आयोजन स्थानीय कॉलेज ग्राउंड अलीराजपुर में सम्पन्न हुआ। जहां लगभग 60 हजार से अधिक आदिवासी समाजजन एकत्रित हुआ।जिले के चारो ओर से गाजे बाजे के साथ रैली के रूप में कार्यक्रम में पहुँचे। सरकार द्वारा शासकीय अवकाश घोषित नही किये जाने से आक्रोश देखने को मिला।वक्ताओं ने कहा सरकर विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिए छुट्टी नही दे रही है, अब सरकार की छुट्टी कर दो। सर्वप्रथम आदिवासी समाज की परम्परा एवं रीति रिवाज तथा संस्कृति के अनुरूप धरती आबा बिरसा मुंडा, शहीद छीतू किराड़,जननायक टंट्या भील एवं बाबा साहब डॉ 0भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर मार्ल्यापण कर देशी दारू की धार डालकर पूजा पाठ कर पटेल पुजारा एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों के द्वारा सेवा जोहार अर्पित कार्यक्रम की सुरुआत की गई।

स्वागत भाषण आयोजन समिति के अध्यक्ष विक्रम चौहान ने दिया एवं समाज के कार्यक्रम का वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन आकास जिला अध्यक्ष एवं समिति के सदस्य भंगुसिंह तोमर ने किया है।

 

कार्यक्रम को इंजीनियर सतीश पेंदाम बिरसा ब्रिगेड के संस्थापक (महाराष्ट्र), श्याम सुंदर नई दिल्ली, भीमसिंह मसानिया, जयस प्रभारी मुकेश,कोटवाल समाज से दिग्विजय सिंहग्वाले, महेश पटेल,विधायक मुकेश पटेल ने संबोधित किया। सामाजिक क्षेत्रों उत्कृष्ठ कार्य करने वाले तथा दहेज, विदेशी दारू एवं डीजे पर नियंत्रीय करने वाले पटेल ग्राम चीखोड़ा, रोशिया, सागबारा, कुण्डवट, दरखड़, झिझनी, बडदला,खमट,ककराना,रोड़धू एवं मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की में चयनित तथा कक्षा 12 वी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है।

महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल महोदय के नाम से कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित तहसीलदार को समाज की विभिन्न समस्याओं एवं मांग के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा गया है।रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए उमराली रोड टँकी ग्राउंड पर समापन किया गया

कार्यक्रम संचालन रतन सिंह रावत एवं केरम जमरा ने किया तथा आभार अरविंद कनेश ने माना।

अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |